रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में IPC की धारा 306 और 420 के तहत मामला दर्ज, सुशांत को इस्तमाल करने का आरोप

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या (Suicide) कर ली थी। एक्टर के सुसाइड की खबर से देश में मातम छाया हुआ है। एक्टर के निधन के बाद से मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने इस मामले में कड़ी कारवाही चालू की है।

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या (Suicide) कर ली थी। एक्टर के सुसाइड की खबर से देश में मातम छाया हुआ है। एक्टर के निधन के बाद से मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने इस मामले में कड़ी कारवाही चालू की है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से सुशांत को ऐसा कदम उठाना पड़ा। इस बीच एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बिहार में सुशांत की इस क्लोज फ्रंड पर केस दर्ज किया गया है।

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उन्होंने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया था। जी हां, मुजफ्फरपुर के पताही के रहने वाले कुंदन कुमार ने रिया चक्रवर्ती पर ये बड़ा आरोप लगाया है। इस सिलसिले में उन्होंने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में अपनी याचिका भी दायर कर दी है। इस मामले पर 24 जून को सुनवाई होने जा रही है।

ये भी पढ़े: Father’s Day 2020: सलमान खान ने फादर्स डे के इस पर्व पर पिता सलीम खान की वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं

कुंदन कुमार की माने तो रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का जमकर इस्तेमाल किया है। उनके मुताबिक रिया ने सुशांत को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया है। सिर्फ यही नहीं कुंदन को यहां तक लगता है कि जब रिया का करियर सेट हो गया, तब उन्होंने सुशांत को छोड़ दिया। वहीं कुंदन कुमार के वकील ने भी कुछ ऐसी ही बात बताई है। वो कहते हैं- मेरे क्लाइंट सुशांत के बहुत बड़े फैन रहे हैं। उनके सुसाइड के बाद से वो काफी परेशान हैं। उन्होंने IPC की धारा 306 और 420 के तहत मामला दर्ज करवाया है।

ये भी पढ़े: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने फादर्स डे पर पिता की याद में लिखी ऐसी बात, जिसे पढ़कर इमोशनल जो जाएंगे आप

बता दें, अब तक मुंबई पुलिस ने करीब 15 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से 18 जून को करीब 9 घंटे मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से बातचीत की। बातचीत के दौरान रिया चक्रवर्ती ने कई बातों का खुलासा किया है। वैसे कुछ दिन पहले एक और वकील ने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के खिलाफ याचिका दायर की थी। इस लिस्ट में करण जौहर से लेकर एकता कपूर तक, कई स्टार्स का नाम शामिल था। इन सभी पर सुशांत का करियर बर्बाद करने का आरोप लगा था।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: