Sushant Singh Rajput Death: सुशांत सिंह राजपूत के बैंक डिटेल और निजी संबंधों की जांच कर रही है मुंबई पुलिस

Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या (Suicide) कर ली थी। एक्टर की आत्महत्या की खबर के बाद हर कोई स्तब्ध है।

सुशांत सिंह राजपूत के बैंक डिटेल और निजी संबंधों की जांच कर रही है मुंबई पुलिस

Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या (Suicide) कर ली थी। एक्टर की आत्महत्या की खबर के बाद हर कोई स्तब्ध है। पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्यवाई के बाद आज शाम एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक्टर की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए उनके घर वाले भी मुंबई पहुंच रहे हैं। सुशांत के पिता सोमवार सुबह ही पटना से मुंबई के लिए रवाना हुए थे और अब वो मुंबई पहुंच गए हैं। विर्ले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। उनके पार्थिव शरीर को श्मशान घाट पहुंचाया जा चुका है। कुछ ही समय में उन्होंने आखिरी विदाई दी जाएगी।

सुशांत सिंह राजपूत का पिछले 5 महीने से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। मुंबई के जाने-माने मनोचिकित्सक सुशांत का इलाज कर रहे थे। सुशांत की बहन ने 5 दिन पहले उनसे फोन पर बात की थी। तब सुशांत ने बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। सुशांत की बहन गोरेगांव से बांद्रा के घर आई और 2 दिन रही। सुशांत ने डिप्रेशन की दवाई खानी बंद कर दी थी। दोस्त और कुक ने पुलिस को बताया कि सुशांत का व्यवहार असामान्य था और वो गहरे डिप्रेशन में थे।

रात 3 बजे किया था दोस्त को कॉल

सुशांत के मैनेजर को सुशांत का फोन पासवर्ड पता था। फोन खुलने पर आखिरी कॉल रात 3 बजे का दिखा. सुशांत ने अपने दोस्त और एक्टर महेश शेट्टी को कॉल किया था, लेकिन महेश ने कॉल नहीं उठाया। महेश ने रविवार 12 बजे दोपहर को कॉल किया पर सुशांत ने फोन नहीं उठाया। तब तक सुशांत की मौत हो चुकी थी।

मुंबई पुलिस ने जांच का दायरा आर्थिक तंगी की तरफ भी रखा है। सोमवार सुबह सुशांत सिंह राजपूत के बैंक डिटेल मुंबई पुलिस के हाथ लगे।हलाकि लेटेस्ट के ट्रांजैक्शन में कोई बड़ा नुकसान बैंक स्टेटमेंट में नहीं दिखा है।

ये भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत ने 3 दिन पहले अपने पिताजी से फ़ोन पर की थीं बात, जताई थीं चिंता, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

निजी संबंधों का भी पुलिस जांच कर रही है

पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में नार्कोटिक्स का कोई लक्षण नहीं मिला।  यानी किसी प्रकार के नशे के प्रभाव में भी सुशांत नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दम घुटने से सुशांत की मौत हुई है।  सुशांत के वाइटल अंगों को मुम्बई के जेजे अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस की जांच का दायरा सुशांत सिंह राजपूत के निजी संबंधों और करीबी दोस्तों के इर्द-गिर्द भी है। मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ समय पहले सुशांत की अपने पिता से फोन पर बात हुई थी, जिसमें पिता के आग्रह पर सुशांत ने नवंबर में शादी करने की बात मान ली थी। बता दे सुशांत मुंबई में अकेले रहते थे। सुशांत ने 3 तीन पहले अपने पिताजी से फ़ोन पर बात कर कहा था कि वे अपना ख्याल रखे, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उन्होंने होने पिताजी को घर से बाहर न जाने की सलाह दी थी।

ये भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी की फोटो वायरल करने वालो को मिली चेतावनी, महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया विरोध

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: