एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की उंगली में दिखी अंगूठी, क्या हो गई ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से सगाई?

पूर्व मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन और मॉडल रोहमन शॉल की जोड़ी काफी प्यारी लगती है। सुष्मिता सेन के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर लगता है कि दोनों इंगेज्ड हो गए हैं। इस फोटो में सुष्मिता सेन की एक उंगली में अंगूठी पहनी हुई है।

सुष्मिता सेन और ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल। (फोटोः इंस्टाग्राम)

पूर्व मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन और मॉडल रोहमन शॉल ने पिछले साल काफी सुर्खियां बटोरी थी, जब उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया। उस दिन सुष्मिता सेन का जन्मदिन था, जब दोनों ने पुष्टि की वह दोनों रिलेशनशिप में है। तब से दोनों ने कई सारे वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लगती हैं और जब दोनों इस रिलेशनशिप से एक कदम आगे बढ़ेंगे तो सब हैरान हो जाएंगे।

सुष्मिता सेन के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर लगता है कि दोनों इंगेज्ड हो गए हैं और उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि सुष्मिता सेन या रोहमन शॉल सगाई की खबरों की कब पुष्टि करते हैं। सुष्मिता सेन ने जो पोस्ट किया है, उसमें उन्होंने और रोहमन ने चश्मा पहना हुआ है। सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल के कंधे पर घूमा कर हाथ रखा हुआ है। सुष्मिता सेन की एक उंगली में अंगूठी है। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं दोनों ने सगाई दो नहीं कर ली?

यहां देखिए सुष्मिता सेन का इंस्टाग्राम पोस्ट

बिना शर्त के होना चाहिए प्यार

इस फोटो को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा कि किसी को बिना शर्त प्यार करना कठिन इसलिए होता है कि हम हर काम के लिए कंडिशन लगाते हैं। दिल से काम करना दिमाग के लिए हमेशा अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। फिर भी, जब कंडिशन मन में रहती है, विश्वास दिल में पैदा होते हैं। उसके बाद जो प्यार होता है, वो बोनस होता है।

देखिए सुष्मिता सेन का ये वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।