लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं स्वरा भास्कर के साथ हुई ये घटना, वीडियो शेयर कर बताया हाल-ए-दिल

मुंबई के सबसे प्रसिद्ध मंदिर लालबाग के राजा (Lalbaugcha Raja) के दरबार में रोज बॉलीवुड के तमाम सितारों का आना-जाना लगा हुआ है। इसी बीच मंगलवार शाम को बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) पहुंची थीं, लेकिन मंदिर में उनके साथ जो हुआ वो काफी मजेदार था।

लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं स्वरा भास्कर (फोटो-ट्विटर)

इन दिनों मुंबई में गणेश उत्सव का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी दौरान मुंबई की सड़कों से लेकर मंदिरों तक एक अलग ही रौनक देखने को मिलती हैं। वहीं मुंबई के सबसे प्रसिद्ध मंदिर लालबाग के राजा (Lalbaugcha Raja) के दरबार में भी इस समय बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों का आना जाना लगा हुआ हैं। सिनेमाई जगत के तमात स्टार्स इस खास मौके पर लालबाग के राजा से आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड की अदाकारा स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) भी बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंची हुई थी। लेकिन दर्शन करने के बाद स्वरा भास्कर मंदिर की भीड़ में अपनी चप्पल ही खो बैठीं।

मंगलवार शाम लालबाग के राजा के दरबार में दर्शन करने पहुंची स्वरा भास्कर को मंदिर से नंगे पांव ही लौटना पड़ा। दरअसल, स्वरा भास्कर की चप्पलें मंदिर में चोरी हो गईं थी। जिसके बाद अभिनेत्री को अपने घर नंगे पैर ही आना पड़ा। इसी का एक वीडियो स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया। जिसमें वो नंगे पांव सड़क पर बोलती हुई नजर आ रही हैं। ये होती है सच्ची श्रद्धा, देखो मैं नंगे पांव दर्शन करने गई थी। वीडियो में स्वरा ने लिखा, क्या दर्शन हुए, जब तक आपके चप्पल गुम न हो जाए। #सच्चे भक्त।

सबसे पहले आप स्वरा भास्कर का लालबाग के राजा मंदिर से लौटते हुए का ये वीडियो देखिए….

आपको बता दें स्वरा लालबाग के राजा के दरबार में अपनी ब्राऊन कलर की कोल्हापुरी चप्पल पहनकर पहुंची हुई थीं लेकिन जब मंदिर से दर्शन कर वापिस निकली तो उन्हें अपनी चप्पलें कहीं नहीं मिली। पहले तो उन्हें भी यकीन नहीं हुआ की आखिरकार उनकी कोल्हापुरी गईं तो गईं कहां। लेकिन फिर वहीं उन्हें वापसी में नंगे पैर लौटना पड़ा।

ये भी पढ़ें: स्वरा भास्कर के साथ सेल्फी लेते हुए, युवक ने कान में कहा- ‘आएगा तो मोदी ही’

जब स्वरा भास्कर के एक बोल्ड ओपन लेटर ने मचाया था तहलका, जिसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में मच गया था बवाल…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।