क्या इस फिल्म के लिए भी तापसी पन्नू के साथ हुआ था धोखा? अब विधु विनोद चोपड़ा ने दी सफाई

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद तापसी पन्नू (Taapsee Pannu Movie) थीं। अनिल कपूर के कहने पर तापसी को हटाकर सोनम कपूर को फिल्म में लिया गया। इस आरोप पर अब फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) ने सफाई दी है।

एक्ट्रेस तापसी पन्नू। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu Movie) ने इसी साल जनवरी में दावा किया था कि ‘पति, पत्नी और वो’ फिल्म (Pati, Patni aur Woh Movie) के लिए पहले उन्हें साइन किया गया था, लेकिन मेकर्स ने अचानक उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अभिनेत्री के आरोपों पर मेकर्स सामने आए और उन्होंने बताया कि तापसी से सामान्य बातचीत की गई थी, उनसे कोई कमिटमेंट नहीं किया गया था। अब एक बार फिर मीडिया में तैर रहीं खबरें तापसी पन्नू के साथ हुई कथित दगाबाजी को लेकर सुर्खियां बनी हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद तापसी पन्नू थीं। अनिल कपूर (Anil Kapoor Sonam Kapoor Movie) के कहने पर तापसी को हटाकर इस फिल्म में सोनम कपूर को लिया गया था। इस तरह की खबरों पर अब फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra Taapsee Pannu) ने चुप्पी तोड़ी है।

फिल्म के निर्माता ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘मैं ये बयान उन मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर दे रहा हूं जिनके आधार पर कहा जा रहा है कि एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म तापसी पन्नू को ऑफर की गई थी। मैं उस फिल्म का प्रोड्यूसर हूं और मैं अपनी जिंदगी में उनसे कभी नहीं मिला। अनिल कपूर से पहले सोनम को उस फिल्म में कास्ट किया गया था। ये सफाई सिर्फ मैं अपने सिद्धांतों के लिए दे रहा हूं। इस तरह की खबरें फिल्म बनाने की पूरी प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं। ये खबरें उस फिल्म जो हमारे लिए बेहद अहमियत रखती है और पूरे एलजीबीटी समुदाय का मजाक उड़ाती हैं।’

बताते चलें कि ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म (Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Movie) 1 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव मुख्य किरदारों में थे। इस फिल्म में पहली बार अनिल कपूर और सोनम कपूर ने स्क्रीन शेयर की थी।

सोनम कपूर के जूते के फीते बांधते दिखे पति आनंद आहूजा

एक फिल्म से इतना कमाते हैं ये फिल्मी सितारे, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।