तैमूर अली खान ने ऐसे मनाया 3 बर्थडे, केक काटते हुए लग रहे है बेहद क्यूट, देखें वीडियो

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आज पूरे तीन साल के हो गए है। कल रात मुंबई में पटौदी और कपूर ने छोटे नवाब का बर्थडे मनाया गया है।

तैमूर अली खान की तस्वीर (फोटो:इंस्टाग्राम)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आज पूरे तीन साल के हो गए है। कल रात मुंबई में पटौदी और कपूर ने छोटे नवाब का बर्थडे मनाया गया है। कपूर फैमिली, नवाब खानदान, करण जोहर, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूज़ा और बॉलीवुड के दिग्गज लोग इस बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे। इसके अलावा स्टार किड्स भी आये थे। इस सेलिब्रेशन के बहुत सारी फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं।

कल रात सैफ और करीना ने मीडिया के सामने आकर फोटोशूट किया था जिसमे नवाब परिवार बहुत ही शानदार और प्यारे लग रहा है। तस्वीरों में हम देख पा रहे हैं कि करीना ने पोलका डॉट ड्रेस पहन रखा है। सैफ अली खान ने ग्रे कलर की टी शर्ट और लाइट ब्लू कलर की जींस पहन रखी है जबकि तैमूर ने ब्लैक कलर की टी शर्ट और वाइट कलर की पेंट पहन रखी है। सही कहें तो ये हँसता खेलता परिवार बहुत ही क्यूट लग रहा है।

तैमूर का बर्थडे दादाजी रणधीर कपूर के घर मनाया गया है। करिश्मा कपूर ने बर्थडे केक का फोटो शेयर किया है जिसमें हम देख सकते हैं की तैमूर का बर्थडे केक क्रिश्मस की थीम पर बनाया है।

वहीँ सोहा अली खान ने भी इनाया और तैमूर का बहुत प्यारा सा फोटो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते है इनाया अजीब तरीके से मुँह बना रही है।

कुछ और तस्वीरें –

आपको बता दें की तैमूर अली खान दिसंबर 20, 2016 मुंबई में जन्म हुआ था। हर साल नवाब खानदान और कपूर खानदान धूमधाम से तैमूर का जन्मदिन मनाते है।