बिल्ली को देखते ही बॉडीगार्ड का हाथ छुड़ाकर यूं भागने लगे तैमूर अली खान, देखिए VIDEO

बॉलीवुड (Bollywood) में सबसे क्यूट और प्यारे स्टार किड्स (Star Kids) में जिसका नाम आता है वो है तैमूर अली खान। अपनी मम्मी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और डेडी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से ज्यादा लोग तैमूर की प्यारी तस्वीरों को देखना पसंद करते हैं।

तैमूर अली खान

बॉलीवुड (Bollywood) में सबसे क्यूट और प्यारे स्टार किड्स (Star Kids) में जिसका नाम आता है वो है तैमूर अली खान। अपनी मम्मी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और डेडी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से ज्यादा लोग तैमूर की प्यारी तस्वीरों को देखना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि तैमूर अली खान सबसे ज्यादा किस चीज को पसंद करते हैं? चलिए हम आपको बताते हैं। तैमूर अली खान को सबसे ज्यादा प्यार जानवरों से हैं। इस बात का सबूत है उनकी हाल ही में सामने आइए एक वीडियो जिसमें वो बिल्ली को देख काफी खुश होते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि तैमूर अली खान पहले सड़क पर बैठी भूरे रंग की बिल्ली को देख रहे होते हैं। इसके बाद जैसे ही वो अपने नन्हे कदम उस बिल्ली को छूने के लिए उठाते हैं तभी उनके बॉडीगार्ड उन्हें ऐसा करने से रोके देते हैं। तैमूर अली खान को ये पसंद नहीं आता। जब बॉडीगार्ड बिल्ली को वहां से भाग देते हैं तो तैमूर अपने बॉडीगार्ड का हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश कर रहे होते हैं। इस दौरान नन्हें, प्यारे तैमूर ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लू कलर के शॉर्ट्स पहने हुए थे।

यहां देखिए तैमूर अली खान का प्यारा वीडियो…

ऐसा पहला मौका नहीं है जब तैमूर का पशु के प्रति प्रेम जागा हो। इससे पहले तैमूर को उनके पिता सैफ अली खान ने अपने घर के बाहर बैल से मिलवाया था।  तैमूर उस वक्त बैल को देखकर काफी खुश नजर आ रहे थे। छोटे नवाब ने इस दौरान यलो कलर की टीशर्ट पहनी हुई थी।

इसके साथ ही कुछ वक्त पहले तस्वीरें सामने आई थीं जहां तैमूर गाय को चारा खिलाते देखें गए थे। तैमूर को पशु प्रेम इतना है कि उन्हें अक्सर जानवरों के साथ स्पॉट कर लिया जाता है। गाय और बिल्ली से पहले तैमूर घोड़े के पास दिखे थे। घुड़सवारी करते हुए तैमूर बहुत ही प्यारे दिख रहे थे।

यहां देखिए तैमूर अली खान का वीडियो…

देखिए तैमूर का जानवरों के साथ प्रेम…

पापा के साथ दिखे तैमूर अली खान…

देखिए बिल्ली के लिए पहले भी दिखा चुकें है अपना प्यार..

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।