तैमूर अली खान को पुनीत मल्होत्रा अपनी फिल्म में करेंगे कास्ट, डायरेक्टर ने बताया मूवी का नाम

तैमूर अली खान की लंबी फैन फॉलोइंग है। उनकी एक झलक पाने के लिए हर कोई बेताब रहता है। यकीनन लोग उन्हें बड़े पर्दे पर जल्द से जल्द देखना चाहते होंगे। डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने बताया कि वो किस फिल्म में तैमूर को कास्ट करना चाहते हैं।

  |     |     |     |   Updated 
तैमूर अली खान को पुनीत मल्होत्रा अपनी फिल्म में करेंगे कास्ट, डायरेक्टर ने बताया मूवी का नाम
पुनीत मल्होत्रा और तैमूर अली खान(फोटो;इंस्टाग्राम/विरल)

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी बड़े-बड़े शख्सियत को मात दे सकती हैं। इतनी छोटी उम्र में तैमूर खबरों में हर रोज रहते हैं और ऐसा लगता है कि उनके बिना एंटरटेंनमेंट की न्यूज अधूरी है। चाहे उनकी क्यूट तस्वीर हो या वीडियो जैसे ही ये सोशल मीडिया पर आता है वायरल हो जाता है। उनकी एक झलक देखने के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। यकीनन तैमूर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए भी लोग काफी एक्साइटेड होंगे।

फैंस की शायद इसी चाहतो को भांपते हुए डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने तैमूर को फिल्म में कास्ट करने की बात कही है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। पुनीत ने हाल ही में अपना आने वाली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ‘अगर हम स्टूडेंट ऑफ द ईयर 10 बनाएंगे, तो इसमें तैमूर बेशक लीड रोल में नजर आएंगे।’ हालांकि, पुनीत ने इसे मजाकिया लहजे में कहा था। ऐसा असल में होगा या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।

तैमूर अली खान के पीछे जिस तरह हर वक्त मीडिया रहती है उसे लेकर सैफ अली खान ने कुछ वक्त पहले चिंता जताई थी। हाल ही में सैफ ने फोटोग्राफर्स से आग्रह करते हुए कहा था कि वो तैमूर को इस तरह पीछा करना छोड़ दें। वो स्टार नहीं, एक बच्चा है। वहीं, करीना कपूर से जब सैफ के इस बयान के बारे में पूछा गया तो बेबो ने रिप्लाई देते हुए कहा, ‘ये काफी कंन्फ्यूज करने वाली चीज है। मैं नहीं चाहती वो इसका आदी हो, लेकिन अब वो अब इन चीजों को समझने लगा है। ये फोटोग्राफर काफी अच्छे हैं वो एक दूरी बनाकर क्लिक करते हैं, लेकिन ये हमेशा होता रहता है।’

वीडियो में देखिए तैमूर अली खान ने पापा सैफ अली खान को किस तरह किया किस…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply