तैमूर अली खान को सुपरस्टार मानते हैं सुनील ग्रोवर, कहा- ऐसा क्रेज शायद किसी के लिए होगा, देखिए वीडियो

तैमूर अली खान(Taimur Ali Khan) की लंबी फैन फॉलोइंग है। एक्टर सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) को भी लगता है कि तैमूर किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। इस एक्टर को लगता है कि तैमूर के लिए जो क्रेज लोगों के बीच है वैसा किसी के लिए नहीं।

सुनील ग्रोवर ने तैमूर अली खान को बॉर्न सुपरस्टार कहा(फोटो:इंस्टाग्राम)

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) सिर्फ ढाई साल की उम्र में ही काफी पॉपुलैरिटी पा चुके हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए हर कोई बैचेन रहता है। इतनी छोटी उम्र में ही उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग बन चुकी है। इसलिए तो हर दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया और खबरों में छाए रहते हैं। तैमूर किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। ऐसा हमें नहीं, बल्कि एक्टर सुनील ग्रोवर को भी लगता है।

हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत(Bharat Movie)’ के प्रमोशन के दौरान जूम टीवी के एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan Photos) को लेकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि वो तैमूर की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर देखते हैं और जिस तरह से ये वायरल होते हैं, उसे देखकर उन्हें क्या लगता है? इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा-

तैमूर एक स्टार हैं, एक बॉर्न सुपरस्टार हैं। उन्हें लेकर लोगों के बीच जो क्रेज है ऐसा शायद ही किसी और के लिए होगा।

देखिए सुनील ग्रोवर का जूम टीवी के लिए  दिया ये इंटरव्यू….

गौरतलब हो कि तैमूर की मां और एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका बेटा सबसे फैशनबेल और गॉर्जियस है। आपको बता दें कि फिलहाल तैमूर पिता सैफ अली खान और मां करीना कपूर के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही एक्ट्रेस ने वहां से कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी जिनमें इन तीनों का बेहद खूबसूरत अंदाज नजर आया था।

फिल्मों की बात करें, तो करीना कपूर इरफान खान के साथ जल्द ही ‘अंग्रेजी मीडियम’ में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा, वो अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी(Kiara Advani) के साथ ‘गुड न्यूज‘ में भी दिखेंगी। फिल्म के सेट से कियारा आडवाणी के साथ मस्ती करते हुए तैमूर अली खान का वीडियो भी कुछ वक्त पहले सामने आया था। फिल्मों के अलावा, ये एक्ट्रेस जीटीवी के शो ‘डांस इंडिया डांस’ में जज के तौर पर दिखेंगी

जानिए तैमूर अली खान कैमरे को देखते ही क्यों लगाया काला चश्मा…

देखिए हिंदीरश डॉट कॉम के साथ सुनील ग्रोवर का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।