HAPPY BIRTHDAY: बर्थडे के लिए तैमूर पूरी तरह से हैं तैयार, सैफ और करीना के साथ ऐसे दिया पोज, क्यूट तस्वीरें

बॉलीवुड के छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) कल तीन साल के हो जाएंगे। लेकिन आज से ही उनके पैरेंट्स यानी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने बर्थडे की तैयारी करनी शुरू कर दी है।

करीना, सैफ और तैमूर की तस्वीर (फोटो पिंकविला)

बॉलीवुड के छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) कल तीन साल के हो जाएंगे। लेकिन आज से ही उनके पैरेंट्स यानी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने बर्थडे की तैयारी करनी शुरू कर दी है। जी हाँ, मिल रही जानकारी के मुताबिक़ आज शाम सैफ और करीना अपने बेटे तैमूर का जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस बर्थडे की मेजबानी सैफ और करीना ही करने वाले हैं। बर्थडे में कुछ ख़ास मेहमान, कपूर फैमिली, नवाब खानदान के सभी सदस्य शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा स्टार किड्स भी आएंगे।

फिलहाल हम आपको कुछ तस्वीरें करीना, सैफ और तैमूर की दिखा रहे हैं जिसमे नवाब परिवार बहुत ही शानदार और प्यारा लग रहा है। तस्वीरों में हम देख पा रहे हैं कि करीना ने पोलका डॉट ड्रेस पहन रखा है। सैफ अली खान ने ग्रे कलर की टी शर्ट और लाइट ब्लू कलर की जींस पहन रखी है जबकि तैमूर ने ब्लैक कलर की टी शर्ट और वाइट कलर की पेंट पहन रखी है। सही कहें तो ये हँसता खेलता परिवार बहुत ही क्यूट लग रहा है।

आप भी देखें करीना, सैफ, तैमूर की तस्वीरें

हालही में मीडिया से बात करते हुए करीना ने बताया कहा था – तैमूर जन्मदिन पर दो केक चाहता है। अपनी बातों को आहे बढ़ाते हुए करीना ने बताया – मैं फिल्म को प्रमोट कर रही हैं और सैफ भी मुंबई में हैं, इसलिए इस बार जन्मदिन यहीं मनेगा। तैमूर के 8-10 दोस्त होंगे। लेकिन उसने दो केक मांगे हैं। एक केक सैंट वाला और दूसरा हल्क वाला।

वैसे हमारी तरफ से तैमूर आपको जन्मदिन की विशेष बधाई।

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें अनन्या पांडे के साथ हिंदी रश का ताजा वीडियो 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।