दोस्त को घूरते हुए तैमूर अली खान की फोटो वायरल, जानिए कौन है ‘टिम टिम’ की ये बेस्ट फ्रेंड?

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फोटो में 'टिम टिम' के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड कायनात सिंह (Kainaat Singha) नजर आ रही हैं।

तैमूर अली खान की इस बेस्ट फ्रेंड का नाम कायनात सिंह है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

छोटे नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। ‘टिम टिम’ (तैमूर अली खान का निकनेम) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। तैमूर की यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में वह अपनी बेस्ट फ्रेंड कायनात सिंह (Kainaat Singha) को बेहद क्यूट लुक में घूरते नजर आ रहे हैं।

आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि कायनात सिंह का इंस्टाग्राम पर भी अकाउंट है और उन्हें करीब सवा लाख लोग फॉलो करते हैं। हालांकि उनका अकाउंट उनके मॉम-डैड हैंडल करते हैं। कायनात के अकाउंट से बकरी को चारा खिलाते हुए उनकी और तैमूर अली खान की इस तस्वीर को शेयर किया गया है। फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘मुझे जानवरों से प्यार है और हमने फॉर्महाउस पर अच्छा वक्त बिताया।’

कायनात सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है यह तस्वीर…

बताते चलें कि कायनात सिंह टीवी एंकर रणविजय सिंह और प्रियंका सिंह की बेटी हैं। रणविजय एमटीवी चैनल के साथ जुड़े हैं और ‘रोडीज़’, ‘स्पिलिट्सविला’ सहित कई पॉपुलर रियलिटी शोज़ को होस्ट करते हैं। करीना कपूर खान और सोहा अली खान प्रियंका सिंह की दोस्त हैं और अक्सर तीनों अपने-अपने बच्चों के साथ नजर आती रहती हैं। सोहा अली खान की बेटी का नाम इनाया नाओमी खेमू है।

बताते चलें कि इस समय कपूर और पटौदी परिवार के सदस्य लंदन में छुट्टी मना रहे हैं। सैफ अली खान वहां अपनी फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म से अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी आलिया एफ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में सैफ आलिया के पिता के किरदार में दिखेंगे। ‘सेक्रेड गेम्स’ फेम एक्ट्रेस कुब्रा सैत सैफ की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज हो रही है।

तैमूर अली खान मॉम-डैड के साथ लंदन में मना रहे हैं छुट्टियां

सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान से करते हैं बेशुमार प्यार, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।