नन्हें नवाब तैमूर अली खान ने इत्ती सी उम्र में दिखाई बड़ी हिम्मत, करने चले ये बड़ा काम

तैमूर मम्मी करीना कपूर के सेट पर गए हुए थे।

बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार किड तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) स्विट्जरलैंड से मस्ती कर के मुंबई वापस लौट आए हैं। स्विट्जरलैंड में तैमूर की बर्फ की वादियों में मजे करने वाली तस्वीरों ने उनके फैंस को दीवाना बना दिया था। अब हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया में जोरों से वायरल हो रहा है। इसमें वो मुर्गी के पीछे दोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। तैमूर मम्मी करीना कपूर के सेट पर गए हुए हैं। जहां उन्हें मुर्गी दिख गई और वो उसके पीछे भागने लगे।

तैमूर अली खान के वायरल वीडियो में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) भी नजर आ रहीं हैं। इसमें वो तैमूर को मुर्गी के पीछे भागते हुए देखकर हंस रहीं हैं। वहीं तैमूर की नैनी भी अपने मोबाइल फोन से तैमूर का वीडिया बना रही है। तैमूर मुर्गी के पीछे ऐसे भागते हैं जैसे वो अभी उसे पकड़ ही लेंगे। तैमूर का ये वायरल वीडियो वाकई बहुत क्यूट है। वीडियो में तैमूर की नदानियों को देखकर आपको भी यकीनन प्यार आ जाएगा।

बताते चलें कि तैमूर अली खान स्विट्जरलैंड से हालिया वापस भारत लौटे हैं। स्विट्जरलैंड में तैमूर की बर्फ के साथ कई तस्वीरें सामने आईं थी। वहीं इससे पहले तैमूर अली खान अपने जन्मदिन पर पापा सैफ अली खान और मम्मी करीना कपूर के साथ यूरोप गए हुए थे। साउथ अफ्रिका की यात्रा करके तैमूर स्विट्जरलैंड गए हुए थे और अब बर्फ की वादियों के बाद तैमूर अपनी मम्मी के सेट पर नजर आए।

देखिए तैमूर अली खान का ये वीडियो…

जहां पर वो मुर्गी के पीछे भागते हुए देखे गए। हालांकि ये कहना गलत नहीं होगा कि तैमूर में पशु प्रेम अक्सर देखने को मिलता है। कभी वो पापा सैफ के साथ गाय को निहारते देखते हैं तो कभी वो बिल्ली को पकड़ने की कोशिश करते हैं और अभी उन्हें मुर्गी इतनी भा गई कि वो उसके पीछे उसे पकड़ने के लिए दौड़ने लगे। तैमूर ने इस दौरान रेड कलर की टीसर्ट पहनी हुई है साथ ही उन्होंने ब्लू कलर का हॉफ डैनिम पहना हुआ है और लाल जूते पहन कर तैमूर ने अपने लुक को हमेशा की तरह कम्पलीट किया है। वेल तैमूर अली खान का ये वीडियो आपको कैसा लगा हमें नीचें कमेंट्स करके जरूर बताएंं।

देखिए तैमूर अली खान का ये वीडियो…

तैमूर अली खान की देखें अन्य तस्वीरें…

 

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।