प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर तक, 2018 में इन बॉलीवुड सितारों ने की शादी, पढ़ें Full List

प्यार में बढ़ाया एक नया कदम, 2018 में ये बॉलीवुड सितारे बंधे शादी के बन्धंन में| इस लिस्ट में 3 नाम जानकर शॉक हो जाएंगे आप!

प्यार में बढ़ाया एक नया कदम, 2018 में ये बॉलीवुड सितारे बंधे शादी के बन्धंन में|

जब कोई किसी से प्यार करता है तो अपने रिश्ते को ज़िन्दगीभर निभाने का फैसला करता है| ऐसे ही लगातार फैंस और ऑडिएंस की सामने रहने वाले बॉलीवुड के सितारे अपनी निज़ी ज़िन्दगी को प्राइवेट रखने की चाहें जितनी कोशिश कर ले वो इसमें सफल नहीं हो पाते हैं| परदे पर इनके प्यार को देखने वाली ऑडिएंस इनके रियल लाइफ में चल रही हलचल का सारा पता रखते हैं| इस साल एक नहीं बॉलीवुड में कई कपल्स ने शादी की है| ऐसे में आइये आपको बताते हैं ऐसे ही सितारों की लिस्ट जिन्होंने 2018 में शादी की है| इस लिस्ट में बॉलीवुड की देसी गर्ल से लेकर बाजीराव और मस्तानी के नाम शामिल हैं|

मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला

इस जोड़े के इस साल की सेलिब्रिटी शादियों की लाइन-अप को शुरू कर दिया। नोएडा के फिल्म सिटी के मालिक मोहित मारवाह ने सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अंतरा मोतीवाला के साथ इस साल शादी की| आपको बता दें मारवाह की शादी में अनिल कपूर का पुरा खानदान मौजूद था| उनकी शादी में करण जौहर, अभिषेक बच्चन, करिश्मा कपूर और श्वेता नंदा बच्चन शामिल हुए थे।

सोनम के आहूजा और आनंद आहूजा

इस साल सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर ली| उनकी शादी में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज, करीना कपूर खान और बच्चन के साथ पूरा कपूर खानदान मौजूद था| सोनम कपूर की शादी का समारोह 3 दिनों को था| सोनम कपूर की शादी के बाद मुंबई में ही उनका रिसेप्शन रखा गया था जिसमें सलमान खान और शाहरुख़ खान समेत पूरा बॉलीवुड पहुंचा था|

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

अभी लोग सोनम कपूर की शादी के चर्चे कर रहे थे तभी नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी शादी की बात से सभी को दंग कर दिया| उन्होंने अपने सोशल मीडिया के ज़रिये अपने फैंस को बताया कि वो दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं | नवविवाहिता नेहा धूपिया ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पेज पर इस खबर की घोषणा करते हुए कहा, “मेरे जीवन का सबसे अच्छा निर्णय… आज, मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी की। नमस्ते, पति! ”

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

देश के सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन और रियल-लाइफ बॉलीवुड कपल में से एक, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आधे से ज्यादा दशक तक एक दूसरे को डेट किया| हालाँकि इस साल वो शादी के बंधन में बंध गए| बॉलीवुड के इस कपल को आदर्श जोड़े के उदाहरण के तौर पर देखा जा सकता है| दोनों ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के जैसे ही अपनी शादी को सीक्रेट रखा और इटली में जाकर शादी की| दीपिका और रणवीर सिंह की शादी का जश्न 2 हफ्ते तक चला था| दोनों ने कोंकणी और सिंधी रीती रिवाज़ों के साथ लेक कोमो में एक शानदार विला में शादी की| वहां से इंडिया आने के बाद दोनों ने अपने दोस्तों और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स के लिए दो रिसेप्शन का आयोजन किया था|

प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिलेशनशिप में आने की ख़बरों से सभी हैरान थे कि इस कपल ने समय ना गवांते हुए शादी करने का फैसला कर लिया| 2 महीने तक ऑफिशियली एक दूसरे को डेट करने के बाद प्रियंका और निक ने इस साल शादी करने का फैसला कर लिया| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी भारत के जोधपुर शहर में हुई थी| इसके बाद मुंबई और दिल्ली में इन्होने अपनी शादी का कार्यक्रम रखा था| प्रियंका और निक के दिल्ली वाले रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे|

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल

जब दुनिया के सबसे अमीर घर में से एक परिवार के घर पर शादी होता है तो नज़ारा कैसा होता है? ये हमें ईशा अंबानी की शादी में देखने को मिली| ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी मुंबई के घर में हुई थी जहाँ पर बॉलीवुड से लेकर स्पोर्ट्स और राजनीती की बड़ी से बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी| इसके बाद जियो गार्डन में ईशा की शादी का रिसेप्शन रखा गया था| वहीँ शादी के पहले उदयपुर में शादी का जश्न मनाया गया था जिसमें बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारों के अलावा हॉलीवुड की सबसे बड़ी सिंगर बियॉन्से ने परफॉर्म किया था|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

View Comments (1)