The Girl on The Train Movie: लंदन में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग, परिणीति चोपड़ा का ये लुक देख दहल जाएगा दिल

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इस समय लंदन में द गर्ल ऑन द ट्रेन फिल्म (The Girl on The Train Movie) की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में परिणीति का लुक देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

परिणीति चोपड़ा इस समय लंदन में द गर्ल ऑन द ट्रेन फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने बुधवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी एक डरावनी तस्वीर शेयर की। इस फोटो में वह बाथटब में बैठी खून से लथपथ नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते ही उनके तमाम फैंस उनकी चिंता करने लगे, लेकिन फोटो का कैप्शन पढ़कर उन्होंने राहत की सांस ली। दरअसल यह तस्वीर परिणीति की अपकमिंग फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन (The Girl on The Train Movie) के एक सीन से ली गई है।

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म में अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ ऐसा जो मैंने पहले कभी नहीं किया है। ये मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे मुश्किल किरदार है।’ इंस्टाग्राम पर महज एक घंटे पहले शेयर की गई परिणीति की इस तस्वीर को दो लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

परिणीति चोपड़ा ने यह तस्वीर शेयर की है…

द गर्ल ऑन द ट्रेन का निर्देशन ऋभु दासगुप्ता कर रहे हैं। मुंबई मिरर से बातचीत करते हुए ऋभु ने फिल्म के बारे में कहा, ‘इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक शराबी महिला का किरदार निभा रही हैं। लंदन आने से पहले हमने मुंबई में फिल्म की काफी तैयारी की थी। परिणीति के लुक से लेकर उनके डायलॉग पर काम किया गया। हम करीब 15 से 20 दिन यहां शूटिंग करेंगे। हर दिन तकरीबन 16 घंटे का शूटिंग शेड्यूल होगा। करीब 99 प्रतिशत हम अपनी फिल्म को रियल लोकेशन पर शूट करेंगे।’

बताते चलें कि यह फिल्म पॉला हॉकिंस के नॉवेल ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ (2015) पर आधारित है। 2016 में इसपर हॉलीवुड फिल्म बनी थी। फिल्म का नाम नॉवेल के नाम पर रखा गया था। अब इसका हिंदी रीमेक बन रहा है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अलावा अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हाड़ी भी नजर आएंगी।

कुछ इस तरह परिणीति चोपड़ा द गर्ल ऑन द ट्रेन फिल्म में नजर आएंगी…

‘मिशन मंगल’ के बाद अब परिणीति चोपड़ा के साथ काम करेंगी कीर्ति कुल्हाड़ी, इस फिल्म में निभाएंगी ये दमदार किरदार

मीडिया के सामने परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर पर बरसाया प्यार, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।