इंडिया के TOP 50 पॉवरफुल लोगों की लिस्ट में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण, इस रैंक पर हैं अमिताभ बच्चन-एकता कपूर

साल 2019 के सबसे पावरफुल भारतीय की लिस्ट(Most Powerful Indians) जारी हुई हैं। इस लिस्ट में मनोरंजन, खेल, राजनीति और व्यापार जगत की बड़ी हस्तियों के नाम शामिल है। इस लिस्ट में 16 शख्सियत ऐसी हैं, जो 2003 से लगातार इसमें बने हुए हैं।

अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण। (फाइल फोटो)

साल 2019 के सबसे पावरफुल भारतीय की लिस्ट(Most Powerful Indians) जारी हुई हैं। इस लिस्ट में मनोरंजन, खेल, राजनीति और व्यापार जगत की बड़ी हस्तियों के नाम शामिल है। इस लिस्ट में 16 शख्सियत ऐसी हैं, जो 2003 से लगातार इसमें बने हुए हैं। इस लिस्ट को इंडिया टूडे हाइ एंड माइटी ने जारी की है। इस लिस्ट में 27 बिजनेसमैन और महिलाएं हैं, जोकि पिछली बार 22 थी। इस लिस्ट में दुनिया के 13 सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी टॉप पर हैं।

मुकेश अंबानी (Richest Person In India) के पास 3.45 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी एक साल के भीतर ही उनकी इनकम 25 प्रतिशत तक बढ़ी है। पावरफुल भारतीय में कुमार मंगलम बिड़ला इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इनके अलावा गौतम अडानी, उदय कोटक, आनंद महिंद्रा, रतन टाटा, विराट कोहली (Virat Kohli), के चंद्रेशेखरन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, एकता कपूर, रजनीकांत और शिव नाडर जैसी शख्सियत भी इस लिस्ट में शामिल है।

सबसे ताकतवर नेता बने पीएम नरेंद्र मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) देश के सबसे ज्यादा ताकतवर नेता है। लोकसभा चुनाव 2019 में उनकी सरकार ने काफी भारी मतों से बनी हैं। देश के ताकतवर 10 पॉलिटिशियन में से 9  नेता भारतीय जनता पार्टी के हैं।

बॉलीवुड स्टार्स हैं इस पायदान पर

इस  लिस्ट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 9वें स्थान पर हैं, जबकि अक्षय कुमार  21वें नंबर पर हैं।  रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का इस लिस्ट में 27वां और सलमान खान का 30 वां रैंक है। सुपरस्टार रजनीकांत 36वें और दीपिका पादुकोण 42 वें स्थान पर हैं। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर (Ekta Kapoor) इस लिस्ट में 48वें पायदान पर हैं।

पावर लिस्ट 2019 – भारत में 50 सबसे शक्तिशाली लोग

1. मुकेश अंबानी

2. कुमार मंगलम बिड़ला

3. गौतम अडानी

4. उदय कोटक

5. आनंद महिंद्रा

6. रतन टाटा

7. विराट कोहली

8. एन चंद्रशेखरन

9. अमिताभ बच्चन

10. शिव नाडर

11. अजय पीरामल

12. अजीम एच प्रेमजी

13. सज्जन जिंदल

14. अनिल अग्रवाल

15. उदय शंकर

16. अमित अग्रवाल

17. श्री श्री रविशंकर

18. संजीव गोयनका

19. हरीश साल्वे

20. सुनील भारती मित्तल

21. अक्षय कुमार

22. आदित्य पुरी

23. नीता अंबानी

24. अजय सिंह

25. बाबा रामदेव

26. विनीत जैन

27. रणवीर सिंह

28. शशि थरूर

29. सलमान खान

30. आरसी भार्गव

31. महेंद्र मोहन गुप्ता और संजय गुप्ता

32. संजीव पुरी

33. विजय शेखर शर्मा

34. डॉ. नरेश त्रेहन

35. राहुल भाटिया

36. रजनीकांत

37. संजीव बजाज

38. दिलीप शांघवी

39. किरण मजूमदार शॉ

40. सद्गुरु जग्गी वासुदेव

41. पवन मुंजाल

42. दीपिका पादुकोण

43. रितेश अग्रवाल

44. किरण नाडार

45. बाइजू रवेन्द्रन

46. ​​प्रसून जोशी

47. दुती चंद

48. एकता कपूर

49. मोनिका शेरगिल

50. अमीश त्रिपाठी

दीपिका पादुकोण से एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने मांगी आईडी

यहां देखिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।