Lucky Charm Song: ये है सोनम कपूर की फिल्म द जोया फैक्टर का पहला गाना, SRK ने सुनाई दिलचस्प कहानी

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की फिल्म 'द जोया फैक्टर (The Zoya Factor)' का पहला गाना 'लकी चार्म (Lucky Charm)' भी लोगों के सामने आ चुका है। इस गाने को सुनकर आप भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे।

फिल्म द जोया फैक्टर का पहला गाना लकी चार्म रिलीज हो चुका है(फोटो: यूट्यूब)

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्द ही फिल्म ‘द जोया फैक्टर (The Zoya Factor)’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ वक्त पहले ही आया था और अब इसका पहला गाना ‘लकी चार्म (Lucky Charm)’ भी लोगों के सामने आ चुका है। इस गाने को सुनकर आप भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे। इस गाने में जोया कैसे इंडियन टीम के लिए लकी है और लोग उसे किस तरह पूजते हैं इसकी कहानी दिखाई है। इसमें सोनम का काफी खूबसूरत और प्यारा अंदाज नजर आया है। रिलीज के दो घंटे के अंदर इसे 24 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

द जोया फैक्टर (The Zoya Factor Songs)’ के इस गाने की शुरुआत में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की आवाज सुनाई देती है, जो जोया के लकी होने की कहानी बताते हैं। इसके बाद दमदार म्यूजिक के साथ जोया के गुणगानों का बखान शुरू होता है। इस गाने का पिक्चाराइजेशन और म्यूजिक बेहद खूबसूरत है। गाने को शंकर महादेवन और रघुवीर यादव ने अपना आवाज दी है। वहीं, इसके बोल अमित भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फिल्म को अपने खूबसूरत म्यूजिक से शंकर एहसान लॉय ने सजाया है। कुल मिलाकर ये गाना एक बेहतरीन ट्रैक साबित होने वाला है।

देखिए लकी चार्म गाना…

आपको बता दें कि ‘द जोया फैक्टर’ एक ऐड एजेंट जोया की कहानी है, जो इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान निखिल खोड़ा से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है। लोग इंडियन टीम के लिए उसे लकी मानने लगते हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है और फॉक्स स्टार हिंदी ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होगी। इसमें साउथ के एक्टर डलकर सलमान नजर आएंगे।

80 साल की उम्र में कैसी दिखेंगी फैशन क्वीन सोनम कपूर, एक्ट्रेस ने खुद शेयर की ये तस्वीर…

देखिए फिल्म द जोया फैक्टर का ट्रेलर…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।