The Zoya Factor: सोनम कपूर ने शेयर किया फिल्म का नया वीडियो, पंकज धीर ने बताए जोया कवच के ये फायदे

फिल्म द जोया फेक्टर (The Zoya Factor Trailer) का नया वीडियो क्लिप सोनम कपूर ने जारी किया है। ये बहुत ही इंटरेस्टिंग वीडियो है। इसमें सोनम कपूर एक देवी के रूप में दिखाई गई हैं। इस वीडियो में एक्टर पंकज धीर होस्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

द जोया फैक्टर में सोनम कपूर। (फोटोः यूट्यूब स्टिल)

एक्ट्रेस सोनम कपूर और दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) स्टारर फिल्म द जोया फेक्टर का नया वीडियो क्लिप सोनम कपूर ने जारी किया है। ये बहुत ही इंटरेस्टिंग वीडियो है। इसमें सोनम कपूर एक देवी के रूप में दिखाई गई हैं। इस वीडियो में एक्टर पंकज धीर होस्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और किसी विज्ञापन कंपनी के होस्ट की तरह देवी बनी सोनम कपूर के सुरक्षा कवच यानी जोया कवच बकी बढ़ाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पंकज धीर (Pankaj Dheer) इस वीडियो में जोया कवच और इसके लाभ के बारे में बता रहे हैं। वह कहते हैं,’एक अभिनेता होने के नाते लोग अक्सर मुझसे सक्सेस होने का फार्मूला पूंछते हैं, लेकिन दोस्तों ऐसा कोई फार्मूला नहीं है। ना ही कोई मंत्र है। हां, एक सीक्रेट है। जोया कवच। जोया है इंडिया की पहली लकी चार्म, जिसका गुडलक कड़ी मेहनत के बाद साइंटिस्ट ने कैप्चर किया है। ऐसा ही गुडलक मिल सकता है आपको भी। यकीन नहीं आ रहा, तो खुद एक्सपीरियेंस करिए जोया का गुड लक। अपना गुडलक बुक करिए।’

यहां देखिए सोनम कपूर का इंस्टाग्राम पोस्ट-

सोनम कपूर ने फिल्म को लेकर कहा ये

इसके बाद फिल्म की (The Zoya Factor Trialer)  ट्रेलर की डेट आती है। फिल्म का ट्रेलर 27 अगस्त को लॉन्च होगा। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,’मेरे सक्सेसफुल होने के पीछे कोई राज नहीं है। यह तो बस जोया कवच का जादू है। आप भी कॉल करके कीजिए जोया कवच। ट्रेलर 27 को लॉन्च होगा।’ आपको बता दें कि फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं और यह 20 सितंबर को रिलीज होगी।

देवी के अवतार में सोनम कपूर ने जीता दिल, फिल्म का पहला मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़

यहां देखिए द जोया फैक्टर का नया वीडियो क्लिप…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।