टाइगर श्रॉफ ने इस अंदाज में दिशा पटानी को किया बर्थडे विश, वीडियो को 22 लाख से ज्यादा बार देखा गया

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha patani) आज अपना 28वां बर्थडे मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके चाहने वाले और उनके साथी सेलेब्स विश कर रहे हैं। वहीं दिशा के कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ (Tiger shroff) ने दिशा पाटनी को एक अलग ही अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha patani) आज अपना 28वां बर्थडे मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके चाहने वाले और उनके साथी सेलेब्स विश कर रहे हैं। वहीं दिशा के कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ (Tiger shroff) ने दिशा पाटनी को एक अलग ही अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की बॉन्डिंग काफी खबरों में रहती हैं और फिल्मी गलियारों में आने वाली खबरों में यह भी कहा जाता है कि टाइगर और दिशा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अभी दोनों सामने नहीं आए हैं।

टाइगर श्रॉफ ने दिशा का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस को जन्मदिन विश किया है। टाइगर ने दिशा का जो थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है उसमें दिशा एक अंग्रेजी गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। कुछ ही घंटे में इस वीडियो को 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को टाइगर और दिशा के फैंस पसंद कर रहे हैं। टाइगर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा ‘3 वॉफल्स और 3 पैन केक बाद में मिलेंगे। हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार।’

वैसे दिशा की टाइगर के साथ-साथ उनकी बहन कृष्णा से भी अच्छी दोस्ती है। दोनों अक्सर एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करती रहती हैं। वहीं हाल ही में दिशा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा के साथ डांस करती नजर आईं। लॉकडाउन के दौरान खबर आई थीं की टाइगर और दिशा साथ में रह रहे हैं। उस दौरान भी कृष्णा ने बताया था, ‘दिशा हमारे साथ नहीं रहती। हां लेकिन वो हमारे के घर पास रहती है तो आती-जाती रहती है।

Disha Patani Birthday Special:टाइगर श्रॉफ से पहले इस लड़के से था दिशा का अफेयर, इसलिए हो गए अलग

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.