टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी के साथ अपने ब्रेकअप की ख़बरों पर कही ये बात

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का रिश्ता अब शायद टूट गया है| ऐसे में मीडिया में चल रही इन ख़बरों पर स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर एक्टर टाइगर श्रॉफ का क्या कहना है? यहां पढ़ें आखिर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में क्या सोचते हैं वो

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ (इंस्टाग्राम)

टाइगर श्रॉफ ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने पर्सनल लाइफ को लेकर ख़बरों का हिस्सा बने रहते हैं| ऐसा माना जाता है कि वो बागी 2 को-स्टार दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं| कई सारे इवेंट्स पर उन्हें एक साथ देखा जाता है| हालाँकि अभी हाल में ही रिपोर्ट्स आ रहे थे कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो चूका है| ऐसे में हाल में ही स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 का प्रमोशन करने पहुंचे टाइगर श्रॉफ से जब हिंदी रश डॉट कॉम ने उनके पर्सनल लाइफ और ब्रेकअप की ख़बरों पर सवाल किया तो उनका कहना था, “मुझे लगता है ये ज़िन्दगी का हिस्सा है| आप एक्टर होते हैं तो आपको माइक्रोस्कोप पर रखा जाता है| तो ठीक है|”

बता दें दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अक्सर कहते हैं कि वो दोनों सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं| उन्होंने अपने रिलेशनशिप पर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है| हालाँकि उन्हें कई खास मौकों पर एक साथ एक कपल के तौर पर देखा जाता है| मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि टाइगर श्रॉफ ने दिशा के साथ चिट किया है|

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने एक साथ बेफिक्रा नाम के म्युज़िक वीडियो में काम किया है| इसके अलावा दोनों को बाग़ी 2 में देखा गया था| लोगों को इनकी जोड़ी बहुत ही पसंद आती है|

टाइगर श्रॉफ जल्द ही स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में नज़र आने वाले हैं| इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया, अनन्या पांडे जैसे कलाकार नज़र आने वाले हैं|

वहीँ दिशा पाटनी भारत में सलमान खान को रोमांस करती हुई दिखने वाली हैं| इस फिल्म में उनके अलावा तब्बू, जैकी श्रॉफ , कटरीना कैफ, नोरा फ़तेही, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार शामिल हैं|

खैर, ब्रेकअप की ख़बरों पर टाइगर के इस रिएक्शन पर आप क्या कहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइये|

यहां देखिये टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ये वीडियो- 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।