भारत के 5 सबसे अमीर YOUTUBERS , एक महीने में कमाते हैं इतना पैसा

Top 5 YOUTUBERS 2018 in India| भारत  के 5 सबसे अमीर YOUTUBERS | Bhuvan Baam| Amit Bhadana| Ashish Chanchalani एक महीने में कितना कमा लेते हैं?

  |     |     |     |   Published 
भारत के 5 सबसे अमीर YOUTUBERS , एक महीने में कमाते हैं इतना पैसा
Top 5 YOUTUBERS 2018 in India| भारत  के 5 सबसे अमीर YOUTUBERS | Bhuvan Baam| Amit Bhadana| Ashish Chanchalani एक महीने में कितना कमा लेते हैं?

यूट्यूब, आज ये डिजिटल प्लेटफार्म इतना आगे बढ़  चूका है कि हर उस इंसान को अपनी क्रिएटिविटी के साथ साथ कमाने का भी अच्छा मौका देता है| कभी सिर्फ फिल्म और टीवी के सितारे हुआ करते थे लेकिन आज डिजिटल स्टार्स भी अपना नाम कमा रहे है| इनकी पॉपुलैरिटी दमदार होती है| अपने शहर के अलावा ये दूसरे शहरों यहाँ तक की विदेशों में भी एक जाना माना नाम होते है| सभी के मन में कहीं न कहीं ये सवाल तो होता ही है कि आखिर ये यूट्यूब स्टार कितनी कमाई कर लेते हैं? तो आइये हम आपको बताते हैं यूट्यूब के 5 स्टार्स और उनकी कमाई के बारे में…

बीबी की वाइंस

बीबी की वाइंस इंडिया में सबसे ज्यादा सब्स्क्राइब किया जाने वाला यूट्यूब चैनल  है|  बीवी की वाइंस लोगों को इतनी पसंद है कि आज शायद ही कोई होगा जो इस चैनल को ना जानता हो| इसके कुल मिलाकर 1 करोड़ से भी ज्यादा की है| महीने में इस चैनल पर कम से कम 9 करोड़ से भी मंथली व्यूज आते है| वहीँ सिर्फ AD ये भुवन बाम 14  से 15 लाख  रुपये कमा लेते हैं| इस चैनल  की शुरुआत 2015 में हुई थी| भुवन बाम खुद ही टीटू मामा, पापा, मम्मी, बेंचो, समीर फुद्दी, पापा माकीचु, होला जैसे किरदार प्ले करते हैं|

अमित भड़ाना

बहुत ही कम समय में अमित भड़ाना ने युट्यूब पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। ये कॉमेडी बेस्ड वीडियोस बनाते है। इनके वीडियो की टारगेट ऑडिएंस देसी होती है| अमित भड़ाना के कुल 1 करोड़ से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स है। सब्सक्राइबर्स क़ी संख्या में ये सबसे आगे है वहीँ इनके मंथली व्यूज   8 से  9 करोड़ के बीच है और कमाई के मामले में ये दूसरे नंबर पर है। इनकी AD से होनेवाली कुल कमाई लगभग 12 से 14 लाख है। अमित भड़ाना ने अपने यूट्यूब की शुरुआत 2017 के शुरूआत में की थी वो दिल्ली के रहने वाले है।

टेक्नीकल गुरूजी

टेक्नीकल गुरूजी टेक्नोलॉजी से जुड़ी वीडियोस बनाते है। इनके कुल सबस लगभग 10 लाख से भी ज्यादा है| इनके मंथली व्यूज लगभग 7 करोड़ से भी ज्यादा की है। AD से ये हर महीने  9  से 10 लाख कमा लेते है। इसकी शुरुवात गौरव चौधरी ने की है और वही इसे चलाते हैं| वो राजस्थान अजमेर के रहने वाले है। हालाँकि वो दुबई में रहते हैं|  उन्होंने दुबई से ही MICRO इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग  की डिग्री हासिल की है। टेक्निकल गुरूजी की शुरुवात साल 2015 में की गयी थी।

द वर्ल्ड एडवेंचर हिंदी 

द वर्ल्ड एडवेंचर हिंदी  नॉलेज से जुड़े वीडियोस बनाते है। इनके सब्सक्राइबर्स की बात करें तो ये 74 लाख से भी ज्यादा की है| हर महीने ये 2  से 3 VIDEOS बनाते है जिसकी वजह से  इनके VIEWER की संख्या बढ़ जाती है। इनके मंथली व्यूवर्स की बात करें तो ये 7 करोड़ के करीब है| वहीँ AD  की वजह से इनकी कमाई हर महीने लगभग 8 से 9 लाख की हो जाती है।

आशीष चंचलानी

आशीष चंचलानी उन चुनिंदा शख्सों  में एक है जो यू ट्यूब के सेलेब माने जाते हैं| इनके वीडियोस कॉमेडी से भरपूर होती है| इनके सब्सक्राइबर्स की गिनती 90 लाख से भी ज्यादा की है| इनके मासिक व्यूवर्स की संख्या लगभग  5 करोड़ से भी ज्यादा है। यही नहीं बल्कि AD  से ये एक महीने में लगभग 8 लाख कमा लेते है। आशीष चंचलानी महाराष्ट्र के उल्लासनगर  के रहने वाले है।ये CIVIL इंजीनियर है। इसके साथ इन्होने ACTING का भी कोर्स किया है|

अभी तो सभी यूट्यूब के द्वारा इनके वीडियोस पर आने वाली कमाई के बारे में ही हमने आपको बताया है| इसके अलावा ये अपने वीडियोस में कई तरह के एप्स और ब्रांड के प्रमोशन के लिए लाखो रुपये चार्ज करते हैं|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply