एक्ट्रेस गीता कपूर ने दुनिया को कह दिया अलविदा, अंतिम संस्कार के लिए भी हो रहा इंतजार

५७ साल की थी एक्ट्रेस गीता कपूर, वृद्धाश्रम में हुई मौत

५७ साल की थी एक्ट्रेस गीता कपूर, वृद्धाश्रम में हुई मौत

फिल्म पाकीजा में राजकुमार की दूसरी पत्नी का किरदार निभाने वाली गीता कपूर ने शनिवार की सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुबह 9 बजे वृद्धाआश्रम में आखिरी सांस ली। उनकी मौती की खबर की पुष्टि प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने अपने ट्वीटर हैंडल पर की है। उन्होंने गीता कपूर का एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उनका शव नजर आ रहा है। इतना ही नहीं अशोक पंडित ने गीता की मौत की खबर देते हुए ट्वीट भी किया है।

प्रोड्यूसर अशोक पंडित काफी वक्त से उनका खयाल रख रहे थे। उन्हें खुश रखने की काफी कोशिशों के बावजूद उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था। वह सिर्फ अपने बच्चों से मिलने की जिद पकड़े थीं। पिछले एक साल से वह अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं। अशोक ने अपने ट्विटर हैंडल से गीता के निधन की खबर और उनके पार्थिव शरीर की तस्वीरें शेयर की हैं।

५७ साल की थी एक्ट्रेस गीता कपूर, वृद्धाश्रम में हुई मौत

अशोक पंडित ने गीता के निधन की खबर की पुष्टि की है। अशोक ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिमें गीता का शव नजर आ रहा है। उन्होंने लिखा, ’57 साल की गीता कपूर के पार्थिव शव के पास खड़ा हूं, जिन्हें एक साल पहले उनके बच्चे एसआरवी असपताल में छोड़ कर चले गए थे। ओल्ड एज होम में उन्होंने आज अपनी आखिरी सांस ली। हमने उनका काफी ख्याल रखने की कोशिश की, लेकिन बेटे और बेटी का इंतजार उन्हें दिन प्रतिदन कमजोर बना रहा था।

एक्ट्रेस गीता कपूर ने दुनिया को कह दिया अलविदा, अंतिम संस्कार के लिए भी हो रहा इंतजार

एक रिपोर्ट के मुताबिक अशोक ने कहा- पिछले एक साल से वह अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं, लेकिन कोई उनसे मिलने नहीं आया। पिछले शनिवार हमने उन्हें खुश करने के लिए एक ग्रांड ब्रेकफास्ट अरेंज किया था। वह ठीक थीं लेकिन वह खुश नहीं थीं | क्योंकि वह अपने बच्चों को देखना चाहती थीं।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.