TRENDING NEWS: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से लेकर कपिल शर्मा तक, जानें खास खबरें

आज की खास ख़बरों में देखिये टीवी और बॉलीवुड की TOP 5 NEWS

  |     |     |     |   Published 
TRENDING NEWS: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से लेकर कपिल शर्मा तक, जानें खास खबरें
आज की खास ख़बरों में देखिये टीवी और बॉलीवुड की TOP 5 NEWS

Bigg Boss 12: शिल्पा शिंदे ने दिया सलमान खान का साथ, करणवीर बोहरा की ऐसे लगाई क्लास: इस वक्त बिग बॉस सीजन 12 में काफी कुछ मसालेदार होते हुए नजर आ रहा है। लेकिन जो चीज कुछ वक्त से नहीं बदली वो है सलमान खान द्वारा हर वीकेंड का वार पर किसी ना किसी वजह से करणवीर का मज़ाक उड़ाना। शायद ये बात उनके फैंस को इतनी बुरी लग गई है कि उन्होंने इसके खिलाफ बोलने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरु कर दिया है। इस मामले को लेकर करणवीर के फैंस ने सलमान खान पर ही सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। उन सभी सवालों और आरोपों का जवाब देते हुए बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे आगे आईं है।शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस के घर में हुई सब कुछ चीजों के लिए करणवीर को दोषी ठहराया है और सलमान के लिए अपना समर्थन दिखाया है। उनका यह मानना है कि यह एक्टर की ओवर स्मार्टनेस थी जिसने उसे इस स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है और होस्ट को किसी भी चीज के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने मराठी में एक मुहावरा भी लिखा जिसका सीधा निशाना करणवीर बोहरा पर बताया जा रहा है।

कपिल शर्मा तस्वीरें एक बार फिर हुई वायरल, बढ़ा वजन एक बार फिर चर्चा में

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा टीवी पर अपनी वापसी की तैयारी में जुटे हुए हैं| जल्द ही वो एक कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के साथ लोगों को हंसाते हुए नज़र आने वाले हैं| यही वजह है कि इन दिनों कपिल शर्मा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल में ही कपिल शर्मा को मुंबई एअरपोर्ट पर देखा गया। हालाँकि कपिल शर्मा के बढे हुए वजन पर अब एक बार फिर चर्चा शुरू हो गयी है| हालाँकि कपिल शर्मा की मुस्कराहट बता रही है कि वो डिप्रेशन के फेज़ से बाहर आ चुके हैं| कपिल शर्मा के इस लुक पर आप क्या कहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

दीपिका और रणवीर की शादी की पहली तसवीरें आयीं सामने

दीपिका एयर रणवीर सिंह की शादी की पहली तसवीरें सामने आ चुकी हैं| आज 14 नवंबर सुबह दोनों की शादी हो गई है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पूरी तरह कोंकणी रस्म से की गई। एक प्रकार से हिंदू परंपरा के अनुसार रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को अपनी धर्मपत्नी बना चुके हैं| शादी की ड्रेस में दीपिका बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं| दीपिका ने क्रीम और गोल्ड कलर की ड्रेस पहनी| सालों तक एकदूसरे को डेट करने के बाद और रणवीर ने सात फेरे ले लिए है| इस दौरान दीपिका और रणवीर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। शादी के बाद दीपिका और रणवीर ने अपने सास-ससुर से आशीर्वाद लिया। शादी के बाद विला में जोर-जोर से गाने बजाए जा रहे हैं और जश्न को माहौल देखने को मिल रहा है। ये गाने लाइव बजाए जा रहे है|

करणवीर बोहरा के सपोर्ट में आए ‘इश्कबाज’ के सितारे, बिग बॉस पर जताई नाराज़गी

करणवीर के सपोर्ट में अब इश्कबाज़ के एक्टर्स भी उतर आये हैं| हाल में ही करणवीर की पत्नी टीजे इश्कबाज़ के सेट पर गयी हुई थी ऐसे में लगता है कि उन्होंने नकुल और सुरभि से बिग बॉस में करणवीर पर हो रहे इंसल्ट के बारे में बात की जिसके बाद दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर टीजे के ओपन लेटर का जवाब देते हुए करणवीर को सपोर्ट किया हुए बिग बॉस पर अपनी नाराज़गी जताई|

 

 कसौटी के बाद हिना खान को मिला ये नया ऑफर

कसौटी ज़िन्दगी में कोमोलिका का रोल कर रही हिना खान को अब एक नया ऑफर मिल गया है| जी हाँ! हाल में ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा करते हुए लिखा था कि वो किसी नए किरदार की तैयारियों में लगी हुई हैं| इस वजह से हिना खान स्कूटी चलाना भी सिख रही थी और उन्हें चोट लग गयी| वेल हिना खान ने अपने इस नए प्रोजेक्ट का खुलासा ना करते हुए फैन्स को इस बात का अंदाज़ा लगाने के लिए कहा कि आखिर उनका ये प्रोजेक्ट कोई फिल्म होगी या कोई वेब सीरीज़? आपको क्या लगता है? नीचे कमेंट्स में बताइये|

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053

Leave a Reply