तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य के जन्मदिन पर स्मृति ईरानी ने किया विश, एकता कपूर बोली थैंक्यू मम्मी नंबर 1

देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से सब अपने घर में ही कैद है। इस बीच घर पर ही सब बर्थडे सेलिब्रेट (Birthday Celebration) कर रहे है। हालही में बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर (Tushar Kapoor) के बेटे लक्ष्य (Laksshya) का भी जन्मदिन लॉकडाउन में मनाया गया।

तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य के जन्मदिन पर स्मृति ईरानी ने किया विश

देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से सब अपने घर में ही कैद है। इस बीच घर पर ही सब बर्थडे सेलिब्रेट (Birthday Celebration) कर रहे है। हालही में बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर (Tushar Kapoor) के बेटे लक्ष्य (Laksshya) का भी जन्मदिन लॉकडाउन में मनाया गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य को उसके चौथे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। स्मृति ने लक्ष्य के साथ अपनी एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में एकता कपूर (Ekta Kapoor) और स्मृति ईरानी के बीच छोटा सा लक्ष्य नजर आ रहा है। बता दे स्मृति ईरानी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

 

तस्वीर के कैप्शन में स्मृति ईरानी ने लिखा- बर्थडे वाला हैप्पी हमारे वंडर बॉय को… आशीर्वाद और ढेर सारा प्यार। इस पोस्ट में स्मृति ने एकता कपूर और तुषार कपूर को टैग किया है। इस पोस्ट पर एकता कपूर और तुषार कपूर दोनों ने ही कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रिया दी है। एकता कपूर ने तीन हर्ट इमोजी बनाते हुए लिखा- थैंक्यू मम्मी नंबर 1. जबकि तुषार कपूर ने लिखा, “थैंक यू सो मच

 ये भी पढ़े: अर्चना पूरन सिंह लॉकडाउन के बीच घर के गार्डन में पति के साथ कुछ इस अंदाज में कर रही है गपशप

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर कई हिट फिल्मों में काम कर चुके है। तुषार कपूर एक सिंगल पेरेंट हैं। उनका बेटा लक्ष्य साल 2016 में सरोगेसी से हुआ था। तुषार की बहन एकता कपूर भी एक सिंगल पेरेंट हैं। उनका बेटा रवी भी सरोगेसी से साल 2019 में हुआ था। मालूम हो कि स्मृति ईरानी अभी केंद्रीय टैक्सटाइल और महिला बाल विकास मंत्रालय संभाल रही हैं। बता दे, स्मृति ईरानी एकता कपूर के प्रोडक्शन बालाजी टेलीफिल्म्स में बनी टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से पॉपुलर हुई थी। स्मृति ईरानी और एकता कपूर बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते है।

ये भी पढ़े: कंगना रनौत बनी इंटीरियर डिज़ाइनर, सजाया बहन रंगोली चंदेल नया घर, देखें तस्वीरें

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: