#MeToo: एक्ट्रेस ने सुभाष घई पर दर्ज यौन शोषण के मामले को लिया वापस, बताई ये वजह

अब ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि शिकायत दर्ज कराने वाली एक्ट्रेस ने पीड़िता केट शर्मा ने अपना अब अपना केस अचानक वापस ले लिया है...

#MeToo के चलते बॉलीवुड के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सुभाष घई (Subhash Ghai) पर लगे यौन शोषण के आरोप पर एक नया मोड़ सामने आया है। अब ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि शिकायत दर्ज कराने वाली एक्ट्रेस  केट शर्मा (Kate Sharma) ने अपना अब अपना केस अचानक वापस ले लिया है।

हाल ही में एक्ट्रेस केट शर्मा ने एक बयान दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि जिस तरह से मामले की जांच की जा रही हैं उससे वो बहुत परेशान हो गई हैं। वो अपनी बीमार मां का ख्याल नहीं रख पा रहीं हैं वो अपनी मां का ख्याल रखना चाहती हैं। उनके दर्ज इस यौन शोषण मामले से उनके परिवार वालों को परेशानी हो रही है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि लोग मी टू कैंपेन का मजाक उड़ा रहे हैं और ऐसे मामलों में न कोई गिरफ्तार हो रहे हैं न ही मामला आगे बढ़ रहा है।

बताते चलें कि एक्ट्रेस केट शर्मा ने सुभाष घई पर आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि सुभाष घई ने उसे कमरे में उन्हें मसाज करने को कहा था और इसके बाद उन्हें जबरदस्त किस करने की कोशिश की थी। इसके चलते उसने 12 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं इस सभी आरोपों को सुभाष घई ने सरे से नाकार दिया था।

इसके साथ ही कुकरेजा नाम की लेखिका ने भी सुभाष घई पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उसने कहा है कि उन्होंने मेरी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद बंद कमरे में उसके साथ रेप किया। हालांकि, सुभाष घई ने इस आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया।

यह मामला उस वक्त सामने आया जब महिमा कुकरेजा नाम की लेखिका ने इस केस के बारे में जानकारी दी। महिला ने सुभाष घई (Subhash Ghai) के साथ चैट किया था और पूरी घटना के बारे में खुलकर बताया। महिला उस वक्त फिल्म कंपनी में ही काम किया करती थी। इसी दौरान वह यौन उत्पीड़न का शिकार हुई। हालांकि महिला का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन लेखिका ने पीड़िता महिला के सारे स्क्रीनशॉट को ट्वीट किया है।

देखिए एक्ट्रेस केट शर्मा की तस्वीरें…

 

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।