बोनी कपूर पर लगा उर्वशी रौतेला को गलत तरीके से छूने का इल्जाम, अब आया इस एक्ट्रेस का ये बयान

उर्वशी रौतेला और बोनी कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जयंतीलाल गड्डा के बेटे की शादी में उन दोनों के इस वीडियो के बाद उन्हें लेकर कई अफवाहें उड़ने लगी। अब इस एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को लेकर एक ट्वीट किया है। इसके जरिए उन्होंने अपनी बात रखते हुए मीडिया पर भी सवाल उठाया है।

उर्वशी रौतेला और बोनी कपूर (फोटो:विरल भय्यानी)

पूर्व मिस इंडिया उर्वशी रौतेला को आपने ‘सनम रे’ और ‘ग्रैट ग्रैंड मस्ती’ जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। इसके साथ ही वो कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग पर भी थिरकती नजर आ चुकी हैं। इस एक्ट्रेस के डांस मूव्स बेहतरीन होते हैं और उन्हें एक अच्छी डांसर कहने में कोई गलती नहीं है। फिलहाल ये एक्ट्रेस बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन हाल ही में वो डॉक्टर जयंतीलाल गड्डा के बेटे की शादी में नजर आईं।

इस शादी में वो बोनी कपूर को लेकर काफी चर्चा में रहीं। उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद बोनी कपूर पर उर्वशी रौतेला के करीब आने और उन्हें गलत तरीके से छूने के आरोप लग रहे हैं। इन अफवाहों के बाद अब उर्वशी का इस पर रिएक्शन आया है और उन्होंने एक ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी है। आप भी जानिए क्या कहा इस एक्ट्रेस ने।

जानिए क्या कहा इस एक्ट्रेस ने
उर्वशी रौतेला ने जयंतीलाल गड्डा के बेटे की शादी में बोनी कपूर के साथ नजर आने पर लोगों के अफवाह को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘शायद भारत के एक मशहूर अखबार ने ये न्यूज छापी है और खबर बन गई। आप लोग कृपया नारी शक्ति या औरतों की आजादी की बात न ही करें अगर आपको उन्हें इज्जत देने नहीं आती है।’ उर्वशी के इस ट्वीट के बाद भरी संख्या में फैन्स उनका सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। वो ट्वीट करके उन्हें समर्थन दे रहे हैं।

आप भी देखिए ये वीडियो…

जानिए क्या था माजरा
दरअसल इस शादी में बोनी कपूर और उर्वशी का एक वीडियो वायरल हुया। इसमें बोनी कपूर इस एक्ट्रेस के साथ काफी नजदीक खड़े नजर आ रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं। इसी बीच वो बात करते हुए उर्वशी की बैक पर थपकी देते दिखे। इसके साथ ही उनकी साथ में भी तस्वीर देखने मिली। तबसे उन दोनों को लेकर कई अफवाहें बनने लगी।

वीडियो में देखिए उर्वशी रौतेला और बाकी एक्ट्रेसेस में किसका लुक रहा झक्कास और किसका बकवास…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।