अमेरिका में बिक रहा दीपिका पादुकोण के नाम का डोसा, जब रणवीर सिंह को पता चला तो ऐसा था रिएक्शन

अमेरिका के टेक्सस स्थित एक रेस्टोरेंट में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के नाम का डोसा बिक रहा है। उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को जब इस बारे में पता चला तो...

दीपिका के नाम का डोसा बिकने की खबर पर ऐसा था रणवीर सिंह का रिएक्शन।

पिछले साल बॉलीवुड के बाजीराव-मस्तानी यानी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी सुर्खियों में रही थी। शादी की तस्वीरों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहे लेकिन वेन्यू से एक भी तस्वीर बाहर नहीं आने से फैंस निराश हुए। नवदंपति ने खुद शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। 2018 में IMDb की रैंक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब पाने वालीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल अमेरिका में उनके नाम का डोसा जो बिक रहा है।

अमेरिका के टेक्सस स्थित एक इंडियन रेस्टोरेंट में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के नाम से ‘दीपिका पादुकोण डोसा’ बिक रहा है। इसकी कीमत 10 डॉलर रखी गई है। रेस्टोरेंट का मेन्यू कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होते-होते दीपिका तक पहुंचा। दीपिका ने फौरन मेन्यू कार्ड की फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘कितने अच्छे तरीके से नए साल की शुरुआत हुई है। नव वर्ष की शुभकामनाएं।’

दीपिका पादुकोण ने शेयर की मेन्यू कार्ड की तस्वीर…

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को जब यह बात पता चली तो उन्होंने मेन्यू कार्ड की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं इसे खाऊंगा।’ मेन्यू कार्ड और रणवीर-दीपिका के मस्ती भरे अंदाज वाले जवाब सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट की शक्ल में वायरल हो रहे हैं। उनके इसी अंदाज के कायल फैंस उन्हें कमेंट में नए साल की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिया जवाब…

बताते चलें कि मंगलवार को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अगली फिल्म ‘गली बॉय’ का पोस्टर रिलीज हुआ। यह फिल्म 14 फरवरी, 2019 को रिलीज होगी। जोया अख्तर (Zoya Akhtar) इस फिल्म की डायरेक्टर हैं। बीते 28 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर-सारा की फिल्म ‘सिंबा’ (Simmba) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है।

देखें किस तरह रणवीर सिंह ‘पद्मावत’ के लिए बनते थे अलाउद्दीन खिलजी…

देखें ‘दीपवीर’ की तस्वीरें…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।