दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार इस अंदाज में मनाएंगी वेलेंटाइन डे, रणवीर सिंह हो जाएंगे हैरान!

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपना पहला वेलेंटाइन डे मनाने जा रहे है। दीपिका पादुकोण ने कहा कि वह अपने एक्टर पति रणवीर सिंह की नई फिल्म 'गल्ली बॉय' देख कर अपना पहला वेलेंटाइन डे मनाएंगी।

फिल्म प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट और रणवीर सिंह।

इटली में शादी करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपना पहला वेलेंटाइन डे मनाने जा रहे है। इसे लेकर दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया है कि वह वेलेंटाइन डे पर क्या करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने एक्टर पति रणवीर सिंह की नई रिलीज ‘गल्ली बॉय’ देखते हुए शादी के बाद का अपना पहला वेलेंटाइन डे मनाएंगी।

फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल फैशन अवॉर्डस 2019 में दीपिका पादुकोण ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं वेलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘गली बॉय’ देखूंगी। मेरे माता-पिता भी शहर में होंगे, इसलिए उनके साथ भी वक्त बिताऊंगी।’ उन्होंने यह भी कहा कि रणवीर सिंह उनका काफी खयाल रखते हैं और जैसी उनकी आदतें वैसी रणवीर की आदतें भी हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी में से एक है। वह अक्सर लाइफ और मूमेंट्स को अपने फैन्स से सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह की इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर उनकी पत्नी यानि दीपिका पादुकोण ने कमेंट भी किया था, जिससे उन दोनों के बीच की बोडिंग सुर्खियों में रही।

दीपिका पादुकोण फिल्म ‘छपाक’ में आएंगी नजर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दीपिका पादुकोण अभी तक पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। वह मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ में दिखेंगीं। यह एसिड अटैक से पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। फिल्म के बारे में दीपिका पादुकोण ने खुलासा करने से मना कर दिया और कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि हमने तैयारी शुरू कर दी है। अगले महीने से फिल्म की शूटिग शुरू होगी।’

गल्ली बॉय वेलेंटाइन डे पर होगी रिलीज

वहीं, शादी के बाद रणवीर सिंह फिल्म ‘सिम्बा’ में नजर आ चुके हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। अब जोया अख्तर की फिल्म ‘गल्ली बॉय‘ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शंस ने बनाया है। फिल्म का म्यूजिक पहले ही चर्चा में है। बर्लिन फिल्म फेस्टीवल में भी फिल्म ने काफी तारीफें बटोरी हैं।

गल्ली बॉय होगी वेलेंटाइन डे पर रिलीज

यहां देखिए रणवीर सिंह की तस्वीरें…

मुकेश कुमार गजेंद्र :प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का समान अनुभव। सियासत, सिनेमा और समाज के बीच कुछ नया गुनने, बुनने और गढ़ने की कोशिश जारी। फिलहाल हिन्दी रश डॉट कॉम में बतौर संपादक कार्यरत।