सुई-धागा छोड़ अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने की ये शॉपिंग, पढ़े

अनुष्का के चक्कर में वरुण धवन ने कर ली शॉपिंग

अनुष्का के चक्कर में वरुण धवन ने कर ली शॉपिंग

फिलहाल अनुष्का शर्मा और वरुण धवन मध्य प्रदेश के चंदेरी में अपनी फिल्म ‘सुई-धागा’ की शूटिंग में बिजी है| आपको बता दें मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के ऐतिहासिक शहर चंदेरी की हस्तशिल्प और साड़ियाँ दुनियाभर में मशहूर है| अब ऐसे में जब वरुण धवन और अनुष्का को मौका मिला इस शहर में जाने का तो उन्होंने अपनी फिल्म के शेड्यूल से समय निकाल कर ऐसी ही साड़ियों की खूब शॉपिंग की|

यही नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी शॉपिंग की फ़ोटोज़ भी शेयर किये| उन्होंने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि शूटिंग से छुट्टी के बाद उन्होंने पूरा दिन ये साड़ियाँ खरीदने और बुनकरों से मिलने में बिताया जो बहुत ही मेहनत से ये साड़ियाँ बनाते हैं| कभी-कभी तो एक साड़ी को बनाने में पूरा एक महीना लग जाता है| उनकी कला और शिल्प को सलाम..!

गौरतलब है कि जल्द ही अनुष्का शर्मा और वरुण धवन सुई धागा नाम की फिल्म में नज़र आने वाले हैं| दोनों ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला लुक शेयर किया था| जिसे देखने के बाद पता चलेगा कि यह फिल्म एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है|

अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनुष्का शर्मा फिलहाल शाह रुख़ ख़ान के साथ फ़िल्म ‘ज़ीरो’ के अलावा ‘परी’ और अब ‘सुई धागा’ की शूटिंग में बिजी हैं। ही में अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुई धागा’ से उनका पहला लुक आउट हो गया है। खास बात यह है कि अनुष्का शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके अपने इस लुक को फैंस के साथ शेयर किया है। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है और इस फिल्म में पहली बार और वरुण और अनुष्का एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

बता दें, इस तस्वीर में अनुष्का और वरुण धवन बैठे हुए हैं और अनुष्का एक साडी पहनी हुई हैं| वहीँ वरुण का अंदाज़ भी देखने ही लायक है|

गौरतलब है कि 2017 में गांधी जयंती पर वरुण और अनुष्का का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘सुई धागा’ की घोषणा की थी और बताया था कि किस वजह से भारत में बनाया गया सामान अच्छा है। तस्वीरों को देखकर लगता है जैसे वो कढ़ाई कर रही हैं। फिलहाल अनुष्का शर्मा शाहरुख़ ख़ान के साथ फ़िल्म ‘ज़ीरो’ के अलावा ‘परी’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा एक साइंटिस्ट बनी हैं। जीरो को आनंद एल राय डायरेक्‍ट कर रहे हैं।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।