वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर का नया पोस्टर रिलीज, एक बार फिर दिखा पुराना अंदाज

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर को जल्द ही रेमो डिसूज़ा की फिल्म स्ट्रीट डांसर में एक साथ देखा जाएगा| इस फिल्म में दोनों दोबारा डांस का जलवा बिखरेंगे|

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर (इंस्टाग्राम)

पिछले साल कई हिट फिल्में देने के बाद, बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर जल्द ही एक साथ नज़र आने वाले हैं| जी हाँ ! इस जोड़ी ने रेमो डिसूजा की आने वाली फिल्म डांस फिल्म “स्ट्रीट डांसर” में साथ काम करने के लिए हाँ कर दिया है | आपको बता दें ये फिल्म एबीसीडी फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। हाल ही में, श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म के दो नए पोस्टर रिलीज़ किया है|

दोनों पोस्टर्स में से एक में वरुण श्रद्धा को अपने कंधों पर उठाते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरे में वरुण हवा में पूरी तरह से लटके हुए हैं और वहीं श्रद्धा एक बैकफ्लिप करती हुई नज़र आ रही हैं। इस पोस्टर के साथ, 31 वर्षीय श्रद्धा कपूर ने लिखा, “आप हमारे साथ नहीं भीड़ सकते| सभी सड़कें 8 नवंबर को स्ट्रीट डांसर थ्री डी की तरफ जाती हैं।”

आपको बता दें स्ट्रीट डांसर भूषण कुमार, लिजेल डिसूजा और कृष्ण कुमार द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है| इस फिल्म में नोरा फतेही, शक्ति मोहन और अपारशक्ति खुराना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो स्ट्रीट डांसर में, श्रद्धा पाकिस्तान की एक डांसर के रूप में दिखाई देंगी और दूसरी ओर वरुण पंजाब से एक डांसर की भूमिका में होंगे। इस हफ्ते की शुरुआत में, वरुण ने पंजाब में इस डांस फिल्म के पहले शेड्यूल को ख़त्म किया| इसके बाद उनकी टीम अगले शेड्यूल के लिए 11 फरवरी को लंदन जाएगी।

यहां देखिये श्रद्धा कपूर का ये पोस्ट- 

 

दिलचस्प बात यह है कि, आने वाली फिल्म में डांस कोरियोग्राफर प्रभु देवा और वरुण एक बार फिरसे परदे पर नज़र आने वाले हैं| प्रभु देवा फिल्म के दूसरे शेड्यूल के लिए लंदन में स्ट्रीट डांसर के कलाकारों और चरु मेम्बर्स के साथ शामिल हो गए हैं| इस फिल्म की शूटिंग लंदन में मार्च के अंत तक चलेगी।

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर से सजी ये फिल्म 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है|

यहां देखिये हिन्दीरश का नया वीडियो-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।