वरुण धवन को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से हो रही है जलन, कह दी इतनी बड़ी बात

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को देखकर इस एक्टर को जलन हो रही है। और ये हम नहीं, बल्कि वरुण ने खुद कहा है। और तो और इसके पीछे का कारण और भी चौंका ने वाला है।

  |     |     |     |   Updated 
वरुण धवन को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से हो रही है जलन, कह दी इतनी बड़ी बात
वरुण धवन और नताशा दलाल (फोटो:इंस्टाग्राम)

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी और रिसेप्शन में विदेशी हस्तियों के अलावा बॉलीवुड से लेकर बिजनेस और स्पोर्ट्स की दुनिया के जानी-मानी शख्सियत ने शिरकत की। मीडिया से लेकर हर जगह उन मेहमानों की तस्वीरें खूब देखने को मिली। उन्हीं मेहमानों की लिस्ट में आए एक गेस्ट को देखकर एक्टर वरुण धवन को जलन हो रही है। उस शख्सियत का नाम जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

जी हां, आकाश और श्लोका के रिसेप्शन में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को देखकर इस एक्टर को जलन हो रही है। और ये हम नहीं, बल्कि वरुण ने खुद कहा है। और तो और इसके पीछे का कारण और भी चौंका ने वाला है। तो क्या इसके पीछे की वजह नहीं जानना चाहेंगे?

क्या है माजरा आप भी जानिए
असल में इन दिनों वरुण धवन लंदन में अपनी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग की वजह से वो आकाश और श्लोका की शादी अटेंड नहीं कर पाएं। लेकिन उनके घरवालों ने उन दोनों के रिसेप्शन में शिरकत की। लेकिन वरुण धवन को रिसेप्शन में अपने घरवालों को नहीं, बल्कि उनके साथ अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को देखकर जलन हुई। नताशा को घरवालों के साथ देखकर इस एक्टर ने इस मौके की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करके लिखा, ‘मेरे घरवालों ने मुझे छोड़कर किसी और को अडॉप्ट कर लिया है।’ वाकई में वरुण की ये जलन काफी क्यूटनेस से भरी है।

कॉफी विद करण’ में कबूला था रिलेशनशिप
वैसे तो उन दोनों का रिलेशनशिप में होने की खबरें काफी वक्त से आ रही थी, लेकिन वरुण धवन ने इसके बारे में कभी बात नहीं की थी। इन चर्चाओं को तब विराम लगा जब हाल ही में चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में वरुण ने नताशा दलाल के साथ रिलेशनशिप में होने की बात कबूल की थी। उन दोनों की तस्वीरें अक्सर आए दिन आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। इस कपल को देखकर आपको भी लगेगा कि ये एक दूसरे के लिए ही बने हैं। खबरों की मानें तो इस साल के अंत में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

वीडियो में देखिए वरुण धवन की रहीसी भरी लाइफस्टाइल…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply