वरुण धवन करने जा रहे हैं शादी..पढ़ें खबर

वरुण धवन इस साल बनेंगे दूल्हा

वरुण धवन इस साल बनेंगे दूल्हा

वरुण धवन कर सकते हैं शादी| जी हाँ! विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद अब बॉलीवुड में दूसरे एक्टर्स के मन में भी शादी का लड्डू फूटने लगा है। साथ ही पहले से शादी के बंधन में बंदी कुछ बॉलीवुड जोडिया खुलकर सामने आ रही है। जबकि कुछ दिनों पहले अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर की शादी की खबरें आ रही थीं तो वहीं अब वरुण धवन ने अपनी शादी को लेकर बयान दिया है। बता दे कि , पिछले कई सालों से वरुण धवन और नताशा दलाल एक दूसरे को डेट कर रहे है। जबकि बता दें कि वरुण हाल ही में अपने मम्मी पापा के घर से अलग एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए हैं। वरुण धवन ने हाल ही में अपना नया घर लिया है, जिसके चलते कयास लगाया जा रहा है कि, उनकी प्रेमिका नताशा दलाल इसके पीछे का अहम कारण हो सकती है। कहा जा रहा था 2018 मध्य तक वरुण धवन शादी करने की योजना बना रहे हैं और इसलिए वो नए घर में शिफ्ट हुए हैं।

फैशन डिजाइनर नताशा दलाल को डेट कर रहे वरुण ने इस बात पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, अभी वह शादी के बारें में नहीं सोच रहा हूं। मैं शादी करना चाहूंगा लेकिन पता नहीं मेरे पैरेंट्स इस पर कैसे रिएक्ट करेंगे। पंजाबी होने के नाते वह चाहेंगे कि मैं ट्रेडिश्नल रीति रिवाजों से शादी करूं। उन्होंने आगे कहा कि, मेरे पास सिर्फ अभी नया घर है और अभी में शादी के बारें में नहीं सोच रहा हूं अभी तो फिलहाल मै पहले दो साल इंजाय करना चाहता हूं। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि, वरुण धवन फैशन डिजाइनर और बचपन की दोस्त नताशा दलाल से डेटिंग कर रहे हैं। फिलहाल वरुण मनाली में, अक्टूबर की शूटिंग कर रहे हैं, जो की स्लाईस ऑफ लाईफ फिल्म है। बता दे कि, बनिता बंधू इस मूवी में लीड़ लैड़ी की भूमिका निभाने जा रहीं है।

खैर अब इस साल तो नहीं पर अगले साल हम पूरी उम्मीद कर सकते हैं कि वरुण शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वरुण पिछले साल जुड़वा 2 में नजर आए थे। उनका ये साल भी काफी विजी रहने वाला है। वो फिल्म ‘अक्टूबर’ के साथ यशराज फिल्म की “सुई धागा’ पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आएंगी।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।