गर्लफ्रेंड संग हॉलीडे मनाकर लौटे वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर किया इश्क का ऐलान

इन्स्टा पोस्ट कर वरुण धवन ने किया ऐलान, नताशा दलाल ही हैं उनकी जान 

इन्स्टा पोस्ट कर वरुण धवन ने किया ऐलान, नताशा दलाल ही हैं उनकी जान 

बॉलीवुड के चहेते एक्टर वरुण धवन हाल में ही लंदन में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग छुट्टियां बिता कर वापस भारत लौटे है| रव‍िवार की वरुण और नताशा को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया|

बता दें हाल ही में दोनों को ट्रिप पर जाते वक्त क्लिक किया गया था| इस हॉलिडे पर वरुण धवन को बद्रीनाथ की दुल्हनियां डायरेक्टर शशांक खेतान और उनकी पत्नी ने भी ज्वॉइन था|

अब हाल में ही वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ अपने प्यार का ऐलान कर दिया है| वरुण ने पहली बार नताशा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है| यहाँ देखिये ये फोटो-

हालाँकि इसके पहले उन्होंने इन्स्टा स्टोरी पर नताशा को बर्थडे विश किया था|

इसके अलावा प‍िछले द‍िनों  इंटरनेट पर वरुण और नताशा की एक फोटो भी वायरल हुई थी जिसमें दोनों ने कोजी पोज दिया था| वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल अक्सर मीडिया से दूर ही रहती है| इस बारे में एक इंटरव्यू में वरुण ने बताते हुए कहा, मैं पूरी कोश‍िश करता हूं नताशा कंफर्ट महसूस करें|

हालाँकि अबतक वरुण ने कभी नताशा के साथ अपने रिलेशन ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन दोनों को कई इवेंट, शादी, प्रीमियर और पार्टी में साथ ही देखा जाता है|

वरुण धवन के रिलेशनशिप में होने की बात नई नहीं है| हालाँकि बीच में उनके ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं हालाँकि दोनों ने साथ में आकर इस खबर को गलत साबित कर दिया|

इसके अलावा ऐसी खबरें आ रही है कि वरुण-नताशा जल्द ही शादी कर सकते है| वरुण धवन की फिल्मों की बात करें तो वो बॉलीवुड के सबसे चमकते सितारे के रूप में उभरे है| उनकी आने वाली फिल्मों में से अनुष्का शर्मा के साथ सुई धागा, आलिया भट्ट के साथ कलंक में नजर आएंगे| इसके अलावा खबरें है कि वरुण धवन करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की गयी फिल्म रणभूमि में नज़र आने वाले है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।