वरुण धवन बन गए तैमुर अली खान, यकीन ना हो तो देखिये उन्ही का ये पोस्ट

वरुण धवन ने पोस्ट किया अपना और तैमुर का फनी पोस्ट

वरुण धवन अपने इन्स्टाग्राम पर बहुत ही एक्टिव रहते हैं| अक्सर वो अपने फैन्स को अपने हर कदम की खबर देते हैं| दिन से लेकर रात तक वरुण धवन कबी क्या कर रहे हैं इसका पता उनके फैन्स को रहता है| अभी हाल में ही वरुण धवन ने अपनी इन्स्टास्टोरी पर ऐसे ही अपनी और तैमुर की फनी पोस्ट की जिसमें उन्हें तैमुर अली खान के जितना उम्र वाला कहा गया है| यहाँ देखिये उनका ये पोस्ट

वरुण धवन ने पोस्ट किया अपना और तैमुर का फनी पोस्ट

अभिषेक वर्मन की आगामी पीरिऑडिक ड्रामा फिल्म कलंक की शूटिंग हाल ही में शुरू की गयी| फिल्म कलंक में वरुण धवन अहम् भूमिका में नज़र आयेंगे| अभी हाल ही में वरुण धवन ने मुंबई में फिल्म में अपने इंट्रोडक्टरी सॉन्ग की शूटिंग पूरी की। कलंक के इस गाने को रेमो डिसूज़ा ने कोरियोग्राफ किया है| खास बात यह है कि इस फिल्म में वरुण धवन के साथ 500 बैक डांसर्स नज़र आने वाले हैं|

आपको बता दें इस गाने को अभी स्क्रैच वर्ज़न पर ही शूट किया गया है| हालाँकि अभी तक इस गाने के लिए कोई सिंगर फ़ाइनलाइज्ड नहीं किया गया है| ऐसा कहा जा रहा है कि इस गाने की शूट करीब चार दिनों में पूरी की गयी, इस गाने में किआरा आडवाणी स्पेशल अपीयरेंस में नज़र आएँगी।

आपको बता दें अभी हाल में ही करण जौहर ने इस पीरियड ड्रामा फिल्म की अनाउन्समेंट की थी| इस फिल्म में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार में होंगी| इससे पहले वरुण धवन और आलिया भट्ट को बद्रीनाथ की दुल्हनियां में देखा गया था| इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार कमाई कर ली थी| लेकिन इसके अलावा संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी अहम् किरदार निभाते हुए दिखेंगे|

वहीँ फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी भी बनी हुई नज़र आएगी| रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा लगता है कि इस फिल्म की शूटिंग सबसे पहले वरुण धवन ने ही शुरू की है| क्या आप इस फिल्म में वरुण धवन को देखने के लिए एक्साइटेड हैं? नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।