Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding : इस महीने शादी के बंधन में बधेंगे वरुण धवन और नताशा दलाल!

वरुण धवन (Varun Dhawan) इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में हैं।

वरुण धवन और नताशा दलाल (फोटो: इंस्टाग्राम)

Varun Natasha Wedding: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों का रिलेशनशिप एक दम ओपन है, दोनों साथ में घूमते-फिरते हैं वेकेशन एंजॉय करते हैं। अब दोनों का डेटिंग का रिश्ता.. शादी के रिश्ते में बदलने वाला है।

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर खबर आ रही है कि जल्द ही दोनों इसी महीने शादी कर सकते हैं। इतना ही नहीं शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं और वेडिंग के लिए वेन्यू भी फाइनल कर लिया गया है।

वरुण धवन और नताशा इसी महीने अलीबाग में शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वरुण ने शादी को लेकर अलीबाग में 5 स्टार होटल भी बुक कर लिया है। दोनों की शादी एक ग्रैंड पंजाबी वेडिंग होने जा रही है। वहीं कोरोना महामारी को देखते हुए मेहमानों की संख्या में कमी आ सकती है। बताया जा रहा है कि शादी में केवल 200 लोग ही शामिल होंगे।

शादी को लेकर अभी तक वरुण धवन या उनके परिवार की तरफ से किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं नताशा दलाल के परिवार की तरफ से शादी को लेकर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है।

Bigg Boss 14: राखी सावंत की कैप्टेंसी पर उठे सवाल, अली पर फ़िदा हुईं सोनाली फोगाट!

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें: 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.