वरुण धवन करेंगे अक्टूबर के बाद रणभूमि की तैयारी

वरुण धवन की अगली फिल्म होगी ये

वरुण धवन की अगली फिल्म होगी ये

जल्द ही वरुण धवन बॉलीवुड में अपनी फिल्म अक्टुबर लेकर आ रहे हैं| वरुण ने अपनी फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है| लेकिन इस फिल्म के बाद उनकी अगली फिल्म का नाम भी अभी से सामने आ गया है| जी हां! वरुण धवन के नए प्रोजेक्ट की बात करें तो उन्होंने शशांक खेतान के साथ अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाया है| इस फिल्म को 2020 में दिवाली पर रिलीज किया जाएगा और इस फिल्म का नाम ‘रणभूमि’ है| ऐसा कहा जा रहा है कि वरुण धवन इस फिल्म से अलग अंदाज़ में नज़र आयेंगे|

आपको बता दें वरुण धवन और शशांक व्यास की जोड़ी सुपरहिट है| वरुण धवन और शशांक ने एक साथ फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ में काम किया है| हालाँकि इनकी तिकड़ी में आलिया भट्ट इस बार शामिल नहीं होंगी| शशांक के डायरेक्शन में बनने वाली यह फिल्म स्टोरी रिवेंज यानी बदले पर आधारित होगी| इसलिए अबतक परदे पर रोमांटिक किरदारों में नज़र अआने वाले वरुण धवन अलग सा किरदार निभाते हुए नज़र आने वाले है|

यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन धर्मा प्रोडक्शन्स के अंतर्गत बनाया जा रहा है| फिल्म की घोषणा भी धर्मा प्रोडक्शन द्वारा ट्विटर पर दी गई| आपको बता दें यह फिल्म वरुण को ध्यान में रखकर बनायीं गयी थी| जब वरुण धवन ने स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्हें पसंद आ गयी और उन्होंने इस फिल्म के लिए हाँ कर दी|

वरुण धवन की फिल्म अक्टूबर की बात करें तो फिल्म में वरुण धवन के साथ एक्ट्रेस बनीता संधू भी नजर आएंगी। बनीता संधू इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना फिल्मी करियर शूरू कर रही है। बता दें कि, बनीता कई कमर्शियल एड में नजर आ चुकी है। शूजीत सरकार ने उनको एक एड में भी डायरेक्ट किया था जिसके बाद वो अपनी फिल्म अक्टूबर के लिए लीड हीरोइन की तलाश में थे।

तभी किसी ने उनको बनीता संधू का नाम सजेस्ट किया था। वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘अक्टूबर’ के लिए एक्टर डीनो मोरिया से बॉक्सिंग भी सिख रहे है जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। बता दें कि कई दिनों से मीडिया गलियारों में वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें चर्चा में बनी हुई थी। वरुण और नताशा मीडिया से नजरे बचाते हुए मूवी डेट पर जाते हुए भी दिखे. दोनों ने मीडिया से बचने की कोशिश की। बता दे कि, फिल्म अक्टूबर के बाद वरुण फिल्म ‘सुई धागा’ में नजर आने वाले है।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।