करीना कपूर की तारीफ में ये क्या बोल गयीं सोनम? पढ़ें

सोनम कपूर ने की करीना कपूर की तारीफ और बताई ये बात

  |     |     |     |   Published 
करीना कपूर की तारीफ में ये क्या बोल गयीं सोनम? पढ़ें
सोनम कपूर ने की करीना कपूर की तारीफ और बताई ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नज़र आने वाली हैं| हाल में ही सोनम कपूर ने मीडिया से बात करते हुए करीना कपूर खान की तारीफ की है| सोनम कपूर का कहना है कि वो करीना कपूर से इंस्पायर होती है|

Image result for veere di wedding

सोनम कपूर कह कहना है कि करीना शादीशुदा है और एक बच्चे की मां हैl हालाँकि इसके बाद भी जब उन्हें फिल्म वीरे दी वेडिंग के सेट पर देखा तो वह बात उन्हें बहुत इंस्पायर कर गईl क्योंकि मां बनने के बाद भी करीना काम कर रही हैं। यही नहीं बलकी सोनम कपूर का कहना है लोग इस तरह का सवाल सिर्फ महिलाओं से ही पूछते हैं कि शादी करने के बाद क्या वह काम करेंगीl लोगों के मन में कभी भी पुरुषों के प्रति यह प्रश्न नहीं आता कि शादी करने के बाद क्या वह काम करेंगे क्योंकि लोग पहले से ही यह तय कर चुके होते हैं कि यह पुरुष है तो काम करेंगे ही लेकिन क्या यह बात महिलाओं पर लागू नहीं होती?

Image result for veere di wedding

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद आज ट्रेलर रिलीज हो चूका है जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर की यह कमबैक फिल्म होगी। करीना के फैंस उन्हें इतने टाइम बाद सिल्वर स्क्रीन पर देखने को काफी बेताब हैं। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, फिल्म काफी मस्ती और रोमांच से भरपूर होने वाली है। अगर ट्रेलर की बात करे तो, फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक नजर आ रहा है।

Image result for veere di wedding

सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। दरअसल रेहा कपूर ने इससे पहले सोनम कपूर के साथ उनकी फिल्म ‘आयशा’ और ‘खूबसूरत’ को भी प्रोड्यूस किया था। इस साल 1 जून को फिल्म रिलीज होने वाली है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply