वीरू देवगन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए बॉलीवुड स्टार्स, डायरेक्टर्स-प्रोड्यूर्स ने निधन पर जताया शोक

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन (Veeru Devgan Passed Away) का आज सुबह निधन हो गया। बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर ने अपनी आखिरी सांसे मुंबई में ली। आज शाम 6 बजे विले पार्ले में अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सितारें शामिल हुए।

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन।

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन (Veeru Devgan Passed Away) का आज सुबह निधन हो गया। बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर ने अपनी आखिरी सांसे मुंबई में ली। आज शाम 6 बजे विले पार्ले में अंतिम संस्कार हुआ।  वीरू देवगन ने 80 से ज्यादा फिल्मों में फाइट और एक्शन सीन की कोरियाग्राफ किया। उन्होंने साल 1999 में आई फिल्म ‘हिंदुस्तान की कसम’ को डायरेक्ट किया। इसमें अमिताभ बच्चन और अजय देवगन लीड रोल में थे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, वीरू देवगन का अंतिम संस्कार आज शाम 6 बजे किया जाएगा।

वीरू देवगन (Veeru Devgan) के निधन की जानकारी मिलने पर कई बॉलीवुड सितारों ने शोक व्यक्त किया। अनुपम खेर की फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने भी ट्विटर पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा,’जानकर दुख हुआ कि विख्यात एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगनजी इस दुनिया में नहीं रहे। वह उस वक्त बड़े पर्दे पर कोरियाग्राफ सीन करने में बहुत ही जीनियस थे, जब कोई सुविधा नहीं होती थी। अजय देवगन और उनके पूरे परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं है। आज शाम 6 बजे विले पार्ले वेस्ट में उनका अंतिम संस्कार होगा।’

यहां देखिए लास्टर राइट की तस्वीर

यहां देखिए अशोक पंडित का ट्वीट

डायरेक्टर कुनाल कोहली ने जताया शोक

आमिर खान और काजोल स्टारर फिल्म फना के डायरेक्टर कुनाल कोहली ने वीरू देवगन (Action Director Veeru Devgan) के लिए अपना शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, वीरू देवगन जी की आत्मा को शांति मिले। वह हिंदी सिनेमा के लीजेंड थे। उन्होंने बिना वीएफएक्स के शुद्ध एक्शन दिया। मेरी संवेदनाएं अजय देवगन और काजोल के साथ हैं।’

देवगन परिवार ने जारी किया आधिकारिक बयान

अजय देवगन के परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर वीरू देवगन के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी दी। बयान नें कहा गया कि विख्यात एक्शन मास्टर और अजय देवगन के पिता का आज सुबह निधन हो गया। आज शाम 6 बजे विले पार्ले वेस्ट के शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यहां देखिए वीरु देवगन को श्रद्धाजंलि देने वाले अन्य सितारों  के ट्वीट-

वीरु देवगन के निधन की खबर सुनते ही अजय देवगन के घर पहुंचे बॉलीवुड के ये बड़े सितारे

जिमी शेरगिल ने बताया कि तब्बू और अजय देवगन में क्या बदलाव आए हैं, देखिए अभिनेता का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।