पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित इस कदर थी हिंदी फिल्मों की दीवानी, शाहरुख खान की इस फिल्म को देख चुकी थी 20 बार

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का बीते दिन शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। 81 साल की शीला दीक्षित को सिनेमा देखना बहुत पसंद था। उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'DDLJ' 20 बार देखी थी।

दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं शीला दीक्षित (फोटो-इंस्टाग्राम)

तीन बार दिल्ली की कमान संभालने वाली मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) ने बीते शनिवार को अंतिम सांस ली। करीब 3:45 पर दिल का दौरा पड़ने से 81 साल की शीला दीक्षित का निधन हो गया। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, दिल्ली में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘मॉडर्न दिल्ली की मां’ (MOTHER OF MODERN DELHI) कहकर, उनको श्रद्धांजलि देने लगे।

भले ही शीला दीक्षित इस दुनिया में नहीं रही हो लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी जिंदगी के पन्नों को खुशनुमा बनाने की पूरी कोशिश की। क्या आप जानते हैं शीला दीक्षित युवावस्था से ही पश्चिमी संगीत (western music) की काफी शौकीन थीं। वो हमेशा रेडियो के पास बैठकर अपने पसंदीदा गानों के आने का इंतजार करती और जमकर उनका लुफ्त उठाती। इतना ही नहीं गाने के साथ-साथ उनको पढ़ने का भी जबरदस्त जूनून था। सिनेमाघर में जाकर फिल्में देखना, गाने सुनना और किताबें पढ़ना मानों उनकी जिन्दगी के अहम हिस्सों में से एक था। जब सिनेमा रंगीन न होकर ब्लैक एंड व्हाइट में हुआ करता था, उसी दौरान उन्होंने सबसे पहली फिल्म ”हैमलेट” (Hamlet) देखी थी।

राजनीतिक गतिविधियों के बीच शीला दीक्षित हमेशा भारतीय सिनेमा को अपना कीमती समय देती थी। इस लिस्ट में शाहरुख खान और काजोल की “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” (Dilwale Dulhania Le Jayenge) सबसे ऊपर थी। उन्होंने इस फिल्म को करीब 20 बार देखा था।

बीते साल अपनी आत्मकथा “सिटीजन दिल्ली: माय टाइम्स, माई लाइफ” (Citizen Delhi: My Times, My Life) प्रकाशित करने पहुंची शीला दीक्षित ने इस बात का खुलासा किया था। अपनी बात को रखते हुए उन्होंने कहा “उस समय कोई टीवी तो हुआ नहीं करता था केवल हमारे पास रेडियो था। थोड़ा सा वक्त निकालकर हम कभी-कभार फिल्म देखने, गाने सुनने जैसा काम करते थे।

आपको बता दें की निजामुद्दीन स्थित आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर उनके आवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। करीब 2:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई तभी से कांग्रेसी राजनीतिक खेमे में इस बात की चर्चा भी जोरों से होने लगी कि आखिर अब दिल्ली कांग्रेस का मुखिया कौन होगा।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार सहित इन बॉलीवुड सितारों ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया शोक, याद दिलाए पूर्व सीएम के ये काम

यहां देखिए हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।