फिल्म उरी के बाद फिर धमाल मचाएंगे आदित्य धार-विक्की कौशल, ‘अश्वत्थामा’ में कमाल दिखाएगी ये जोड़ी

जिस पर आदित्य धार फिल्म बनाने जा रहे हैं वो गुरु द्रोणाचार्य के बेटे अश्वत्थामा हैं, जिन्होंने महाभारत में कौरवों के साथ मिलकर पांडवों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इस फिल्म के जरिए  विक्की कौशल को पर्दे पर ऐतिहासिक किरदार निभाने का मौका मिलेगा।

विक्की कौशल की तस्वीर ( फोटो साभार - वायरल भयानी/मानव मंगलानी)

एक बार फिर उरी फिल्म के मेकर आदित्य धार और एक्टर विक्की कौशल की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। आदित्य धार जल्द ही अश्वत्थामा नाम की एक ड्रामा पीरियड फिल्म पर काम करने वाले हैं, जिसका हिस्सा विक्की कौशल भी होंगे। इस फिल्म को मेकर साल 2020 में लाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर आदित्य धार पिछले सात साल से काम कर रहे थे।

जिस पर आदित्य धार फिल्म बनाने जा रहे हैं वो गुरु द्रोणाचार्य के बेटे अश्वत्थामा हैं, जिन्होंने महाभारत में कौरवों के साथ मिलकर पांडवों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इसके साथ ही अश्वत्थामा को लेकर ऐसा कहा जाता है कि वो अमर हैं। उनकी मौत को लेकर खुद भगवान कृष्ण ने भी गुरु द्रोणाचार्य से झूठ कहा था। ऐसे में इस फिल्म के अंदर विक्की कौशल का क्या किरदार होगा वो तो देखने वाली बात है। विक्की और आदित्य ही नहीं प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला भी इस पीरियड प्रोजेक्ट में शामिल होंगे।

जी हां, मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धार द्रोणाचार्य के बेटे अश्वत्थामा पर आधारित एक फिल्म की स्क्रिप्ट पर 7 साल से काम कर रहे थे। इसके अलावा इस फिल्म के जरिए  विक्की कौशल को पर्दे पर ऐतिहासिक किरदार निभाने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा और इसे भारत में कई जगहों पर शूट किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में की जाएगी। विक्की, आदित्य और रॉनी की तिकड़ी फिर से लोगों के बीच धमाल मचाती हुई नजर आएगी।

इसके साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि आदित्य धार इस फिल्म में  फवाद खान और कैटरीना कैफ को लेना चाहते थे। बाद में उरी हमले की वजह से पाकिस्तानी एक्टर्स का भारत में आना जाना और उन्हें काम देना बंद कर दिया गया। इसके बाद फिल्म मेकर आदित्य धार ने इस बारे में रॉनी स्क्रूवाला और विक्की कौशल से बात की जिसको लेकर वो मान गए। अब देखने ये होगा की एक बार फिर तीनों की जोड़ी क्या कमाल करेगी।

यहां देखिए विक्की कौशल से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।