62 साल के होने के बावजूद यंगस्टर्स को मात देते हैं अनिल कपूर, रखते हैं लग्जरी गाड़ियों का है शौक

अनिल कपूर 62 साल के पूरे हो गए हैं। वो अपना जन्मदिन अपने घरवालों के साथ मना रहे हैं। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। शेयर हुए वीडियो में सोनम कपूर नजर नहीं आ रहीं हैं।

  |     |     |     |   Updated 
62 साल के होने के बावजूद यंगस्टर्स को मात देते हैं अनिल कपूर, रखते हैं लग्जरी गाड़ियों का है शौक

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 62 साल के पूरे हो गए हैं। वो अपना जन्मदिन अपने घरवालों के साथ मना रहे हैं। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। शेयर हुए वीडियो में सोनम कपूर नजर नहीं आ रहीं हैं।

शेयर हुए वीडियो में अनिल कपूर केक में लगे कैन्डल फूंक रहे हैं और उन रिया खूब हंस रही हैं। भले ही वीडियो में सोनम कपूर नजर नहीं आ रहीं हैं। लेकिन वो इस दौरान इस वीडियो कॉल पर हैं। सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जन्मदिन विश करें।

सोनम कपूर ने लिखा, ‘यह साल हम दोनों के लिए खास रहा। पहली बार मैंने आपके साथ स्क्रीन शेयर किया और आपकी को-स्टार कहलाई। आपने मेरी शादी होते हुए देखा। यह सब कुछ एक रोलर कोस्टर की तरह था। आपने मुझे जो प्यार दिया और जो कुछ सिखाया है उसके लिए मैं आपकी शुक्रगुजार हूं।’

80 के दशक के एक्टर अनिल कपूर 62 साल के होने के बावजूद भी बहुत शौकिन हैं। अनिल कपूर की अब तक की नेक वर्थ 123 करोड़ हैं। और सालाना वो 10 करोड़ रूपये कमा लेते हैं। अनिल कपूर को गाड़ियों का बहुत शौक है इसी के चलते उनके पास लग्जरी गाड़ियों की लाइन लगी है। चलिए दिखाते हैं आपको अनिल कपूर की गाड़ियो की लिस्ट…

1) मर्सिडीज (Mercedes Benz ML350)

    कीमत– Rs 60 लाख

2) मर्सिडीज (Mercedes Benz S-Class)

     कीमत– Rs 1.40 करोड़

3) बीएमडब्ल्यू (BMW 7 series) 

      कीमत –Rs 1.26 करोड़

4) ऑडी (Audi RS7)

     कीमत– Rs 2 crore

5) जूहू का घर (Juhu House)

    कीमत– Rs 30 करोड़

अनिल कपूर जल्द ही सोनम कपूर के साथ फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म में नजर आने वाले हैं। पिंकविला के खबर के मुताबिक, फिल्म की कहानी लव जिहाद पर आधारित बताई जा रही है। इसके साथ ही फिल्म में कई मोड़ आएंगे जो दर्शकों को चौंकाने वाले होंगे। खबर यह भी है कि दो या तीन दिन के अंदर फिल्म के ट्रेलर के प्रिव्यू सामने आएंगे। फिल्म का टीजर साल की शुरुआत में ही रिलीज किया जा चुका है। यह पहली बार है जब सोनम अपने पिता और एक्टर अनिल कपूर संग किसी फिल्म में काम करेंगी।

देखिए अनिल कपूर का ये वीडियो…

 

देखिए अनिल कपूर की बर्थडे का ये वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply