‘मेघनाथ’ का रोल करने वाले विजय अरोड़ा की एंट्री से राजेश खन्ना को भी लगा था डर, पढ़ें रिपोर्ट

रामायण में इन दिनों मेघनाथ और लक्ष्मण संवाद चल रहा है। जिसके चलते लोगों की जुबां पर इस समय 'मेघनाथ' और लक्ष्मण की चर्चा है। रामायण में 'मेघनाद' का किरदार विजय अरोड़ा (Vijay Arora) ने निभाया।

'मेघनाथ' विजय अरोड़ा और राजेश खन्ना की तस्वीर

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते देश में इन दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। सभी लोग घरों में ही रहें इसके लिए केंद्र सरकार ने दूरदर्शन (Doordarshan) पर अस्सी और नब्बे के दशक के कई सीरियल शुरू किये हैं। जिसमें रामायण, महाभारत प्रमुख हैं। रामायण के दोबारा प्रसारण के चलते उनके किरदार चर्चा में आ गए हैं। रामायण में इन दिनों मेघनाथ और लक्ष्मण संवाद चल रहा है। जिसके चलते लोगों की जुबां पर इस समय ‘मेघनाथ’ और लक्ष्मण की चर्चा है। रामायण में ‘मेघनाद’ का किरदार विजय अरोड़ा (Vijay Arora) ने निभाया। विजय ने इस किरदार को अपने अभिनय से हमेशा के लिए अमर कर दिया। विजय की एक्टिंग को लेकर एक समय राजेश खन्ना भी डर गए थे।

विजय अरोड़ा के बारे में बताया जाता है कि जब उनकी पर्दे पर एंट्री हुई तो उस समय के सुपरस्टार राजेश खन्ना को भी उनसे डर लगने लगा था। जब नासिर हुसैन ने साल 1973 में विजय अरोड़ा को लेकर ‘यादों की बारात’ फिल्म बनाई। विजय ने अपनी इस फिल्म से बॉलीवुड में धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर प्रशंसा हुई थी। जिसके बाद विजय ने बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर लिया। राजेश खन्ना उस समय सबसे बड़े स्टार हुआ करते थे और उनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाया करती थीं। विजय के अभिनय से राजेश खन्ना को अपने तगमे का हटने का डर सताने लगा था।

रामायण की ‘सीता’ दीपिका ने शेयर की PM मोदी और आडवाणी के साथ throwback फोटो, हो रही है Viral

विजय अरोड़ा (Vijay Arora) की पहली फिल्म ‘जरूरत’ थी। विजय अरोड़ा के साथ इस फिल्म में रीना रॉय नजर आई थीं लेकिन विजय अरोड़ा को बॉलीवुड में सफलता जीनत अमान के साथ फिल्म यादों की बारात से मिली। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और साथ-साथ कई सीरियल्स भी किए। बता दें 62 साल की उम्र में विजय अरोरा का पेट के कैंसर के चलते निधन हो गया था।

रामायण में उनका निभाया हुआ मेघनाथ (Meghnath) भी काफी लोकप्रिय हुआ था। रामायण के मेघनाथ के किरदार को आज भी याद किया जाता है। विजय ने अपने शानदार अभिनय और दमदार आवाज से अभिनय के मामले में राम और लक्ष्मण को भी पीछे छोड़ दिया था। आज दोबारा रामायण का प्रसारण हो रहा है जिसके चलते सोशल मीडिया पर इन किरदारों की जमकर चर्चा हो रही है।

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.