भारत-पाक जंग पर बनी हैं ये 5 फिल्में, झकझोर देती हैं हर हिंदुस्तानी का दिल

विजय दिवस पर देखिये कारगिल की कहानी इन फिल्मों में..हिन्दुस्तानी होने पर होगा गर्व

विजय दिवस पर देखिये कारगिल की कहानी इन फिल्मों में..हिन्दुस्तानी होने पर होगा गर्व

भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच के रिश्‍तों और लड़ाइयों पर बहुत सी फिल्‍में बनी हैं| इन फिल्मों में दोनों देशों के बीच जंग को दिखाया गया है|  इन फिल्मों में जंग की दास्ताँ को ऐसे दिखाया गया है जिसे देखकर ना सिर्फ आपको हिंद्स्तानी होने पर गर्व होगा बल्कि देश के जवानों के प्रति सम्मान बढ़ जाएगा| आइये जानते है बॉलीवुड की ऐसी ही पांच फिल्में जिन्हें देखकर आपके अंदर देशभक्ति जग जायेगी|
1. बॉर्डर
जंग पर बनी फिल्मों की बात हो तो जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित फिल्म बॉर्डर का नाम सबसे पहले आता है| इस फिल्म में भी 1971 के भारत-पाक युद्ध को दर्शाया गया है| इस फिल्म की कहानी एक सत्य घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में 1971 के भारत-पाक युद्ध के समय लड़े गए लोंगेवाला का युद्ध को डिटेल में दिखाया गया है| इस फिल्म की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान की लड़ाई से इंस्पायर्ड है जहाँ राजस्थान के लाँग्वला पोस्ट पर 120 भारतीय जवान सारी रात पाकिस्तान की टाँक रेजिमेंट का सामना करते हैं। इस लड़ाई में भारत की जीत होती है|
2. मिशन कश्मीर
‘मिशन कश्मीर’ नाम की फिल्म में उन लोगों की कहानी को दिखाया गया है जो भारत-पाक युद्ध की वजह से अपना परिवार खो देते है| इस फिल्म में दिखाया गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद के कारण कैसे आम इंसान की ये जन्नत आतंकवाद का केंद्र बन जाती है| निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की ये फिल्म वर्ष 2000 में रिलीज हुई थी| इस फिल्म में संजय दत्त, ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स शामिल थे|
3.एलओसी कारगिल
 
2003  में आई ‘एलओसी कारगिल’ नाम की ये फिल्म 1999 के भारत-पाक कारगिल युद्ध पर आधारित थी| इस फिल्म में कई बॉलीवुड स्टार ने भूमिका निभाई जिनमें संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ़ अली ख़ान, सुनील शेट्टी, संजय कपूर, अभिषेक बच्चन, मोहनीश बहल, अक्षय खन्ना, नागार्जुन अक्कीनेनी, आशुतोष राना, रानी मुखर्जी, करन नाथ, मनोज बाजपेयी, करीना कपूर, रवीना टंडन, महिमा चौधरी, जैसे कलाकार शामिल थे|
4.लक्ष्य
 
फरहान खान द्वारा निर्देशित फिल्म लक्ष्य साल 2004 में रिलीज़ हुई थी| इस फिल्म में ह्रितिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, ओम पुरी और बोमन ईरानी ने मुख्य किरदार निभाया था| हृतिक रोशन लेफ्टिनेंट करण शेरगिल की भूमिका में है, जो अपनी टीम का नेतृत्व कर आतंकवादियों पर जीत पाते हैं। यह 1999 के कारगिल युद्ध के संघर्ष की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एक फिक्शन है।
5 हिन्‍दुस्‍तान की कसम
 
हिन्‍दुस्‍तान की कसम साल 1999 में आई थी| अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने भारत-पाकिस्‍तान रिश्‍तों पर इस फिल्‍म का निर्माण किया था| इस फिल्‍म में अजय देवगन दोहरी भूमिका में थे उनके अलावा फिल्म में मनीषा कोइराला, अमिताभ बच्चन, सुष्मिता सेन, जैसे कलाकार शामिल थे|
इन सभी में से आपकी फेवरेट फिल्म कौन सी है? नीचे कमेंट्स में बताइए|
श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।