अपनी शादी को लेकर विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा, बताया अनुष्का शर्मा ने कैसे बदली जिंदगी

विराट कोहली (Virat Kohli) की आज शादी की पहली सालगिरह है। आज इनकी शादी की एक साल पूरी हो गई है। इस मौके पर विराट का एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें वो पहली बार अपनी शादी के बारें में बातचीत कर रहे हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज शादी की पहली सालगिरह है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेट स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) की आज शादी की पहली सालगिरह है। इस कपल ने 11 दिसंबर को इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए थे। आज इनकी शादी की एक साल पूरी हो गई है। इस मौके पर विराट का एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें वो पहली बार अपनी शादी के बारें में बातचीत कर रहे हैं।

विराट कोहली ने पहली बार बताया है कि अनुष्का शर्मा से मिलने के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है। वीडियो में विराट ने कहा, ‘मैं जब अनुष्का से मिला, मेरी लाइफ में लगातार पॉजिटिव बदलाव हुए हैं। मैं पहले इतना प्रैक्टिकल नहीं था। अनुष्का से मैंने बहुत सी चीजें सीखीं हैं।’

‘हम दोनों अपने प्रोफेशन में काफी बिजी रहते हैं, ऐसे में जब भी मौका मिलता है हम वक्त जरूर बिताते हैं। मुंबई में रहने की वजह से एक दूसरे के साथ समय बिताना आसान होता है। लेकिन कई बार लोग सोचते हैं कि हम दोनों कैसे वक्त बिताते हैं तो सच कहूं हम भी एक आम इंसान की तरह समय बिताते हैं। मिलने पर घर पर साथ रहते हैं, जैसा एक आम इंसान करता है।

देखिए विराट कोहली का ये वीडियो…

इस मौके पर अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली के साथ हैं। वो वहीं शादी की पहली सालगिरह मना रही हैं। ये साल विराट कोहली और अनुष्का के लिए शानदार रहा है। अनुष्का की जहां फिल्म सुई धारा ने कमाल दिखाया वहीं विराट ने भी क्रिकेट में कई इतिहास रचे।

बता दें इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो के प्रमोशन में लगातार बिजी है। अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म जीरो 26 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अनुष्का शर्मा की फोटो देखकर दिल दे बैठते हैं।

इसके बाद शाहरुख और अनुष्का का मिलना दिखाया गया है। पहले तो किंग खान अनुष्का से कहते हैं कि हमारे यहां प्लॉट देखने के पैसे थोड़ी ही लगते हैं। इसके बाद प्रपोज कर देते हैं। यहीं से कहानी आगे बढ़ती है। तभी कातिल कैटरीना कैफ एंट्री मारती हैं और बउवा उनके पीछे लड्डू हो कर लुट जाते हैं।

देखिए विराट और अनुष्का की शादी का वीडियो…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।