ब्लैक बिकनी में अनुष्का शर्मा ने ढाया कहर, समंदर किनारे यूं मजे ले रहा है ये कपल, देखिए ये तस्वीरें

विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इस हफ्ते वेस्टइंडीज से भारत लौटे हैं। पति-पत्नी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से वैकेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

अगस्त में क्रिकेट मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी। हाल ही में भारतीय टीम दौरे से वापस लौटी है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बीता महीना वेस्टइंडीज में ही गुजारा। कपल ने बुधवार को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर हार्ट इमोजी बनाते हुए अनुष्का शर्मा के साथ एक सेल्फी शेयर की है। यह तस्वीर बीच पर क्लिक की गई है। तस्वीर में विराट अनुष्का की बाहों में नजर आ रहे हैं। उनकी इस फोटो में फिल्टर का इस्तेमाल किया गया है। कपल की इस तस्वीर को 26 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। उनके फैंस बेहद प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं। विराट के एक फैन ने फोटो पर कमेंट किया है, ‘भैया और भाभी पूरे भारत के।’

अनुष्का शर्मा ने बिकिनी में शेयर की तस्वीरें

अनुष्का शर्मा ने भी बुधवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। मल्टीकलर बिकिनी में अनुष्का स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। अनुष्का ने फोटो कैप्शन लिखा, ‘वॉटर बेबी।’ उनकी इन तस्वीरों को बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी सहित करीब 20 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफों में कसीदे पढ़ रहे हैं। अनुष्का के एक फैन ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस बताया।

फिल्म जीरो के बाद बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं अनुष्का शर्मा

बहरहाल अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनकी आखिरी फिल्म जीरो थी। यह फिल्म पिछले साल 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। उसके बाद से अनुष्का ने किसी प्रोजेक्ट पर हामी नहीं भरी है। वहीं शाहरुख भी अपनी फिल्म की असफलता से निराश थे। शाहरुख ने भी अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। इस समय किंग खान का पूरा फोकस फिल्मों और वेब सीरीज के प्रोडक्शन पर है।

देखिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें…

ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा की बिकिनी तस्वीर पर जमकर बन रहे हैं मीम्स, सोशल मीडिया पर इस तरह से लोग उड़ा रहे हैं मजाक

कैसे शुरू हुई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी? देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।