एक्टर विवान भटेना के घर नन्ही परी ने लिया जन्म, मॉडल ने गेम ऑफ थ्रॉन्स स्टाइल में दी बेटी पैदा होने की खुशखबरी

फिल्म दंगल, जुड़वा 2 और हेट स्टोरी 4 के एक्टर विवान भथेना के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। विवान और उनकी पत्नी निखिला रविवार को पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम निवाया भथेना रखा है।

विवान भथेना और उनकी बेबी गर्ल निवाया भथेना। (फोटोः इंस्टाग्राम)

फिल्म दंगल, जुड़वा 2 और हेट स्टोरी 4 के एक्टर विवान भटेना (Vivan Bhathena)  के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। विवान और उनकी पत्नी निखिला रविवार को पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम निवाया भटेना रखा है। निवाया का मतलब लोगों को शरण देने वाला या गार्जियन होता है। इस खुशी के मौके पर एक्टर ने न्यूबॉर्न बेबी का के बारे में ‘गेम ऑफ थ्रॉन्स’ के स्टाइल में बताया और उसकी पहली तस्वीर शेयर की है।

विवान भटेना (Vivan Bhathena Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक अनोखे अंदाज में अपनी बेटी के पैदा होने की घोषणा की। उन्होंने अपने फैंस से अपनी बेटी का इंट्रोडक्शन उसी तरह किया, जैसा ‘गेम ऑफ थ्रॉन्स’ में डेनेरीस टार्गेरियन का परिचय कराया गया था।

विवान भटेना ने बेटी की सोती हुई तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तूफान के दौरान जन्मी पलट घराने की राजकुमारी निवाया भटेना, कच्ची कली, ड्रैगोन पॉपर, खिलौनों को तोड़ने वाली और झापास की खलीसी और पपीज की भविष्य की रानी और व्हाईट वॉकर मफिन्स की बहन, अपने माता-पिता को रात की रखवाली में लगाने वाली का जन्म 9 जून को हुआ। कृपया अपना आर्शीवाद दें।’

यहां देखिए विवान भटेना का इंस्टाग्राम पोस्ट- 

अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी में आएंगे नजर

आपको बता दें कि विवान भटेना रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi)  में अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक फोटो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हुआ है। इसके वह ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘मायका’ जैसे कई टीवी सीरियल में भी काम कर चुके हैं।

बैंकॉक की गलियों में बाइक स्टंट करते दिखे अक्षय कुमार

यहां देखिए अक्षय कुमार का आग लगा रैंप पर वॉक करने वाला स्टंट…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।