विवेक ओबेरॉय-ऐश्वर्या राय विवाद पर सोनम कपूर का ट्वीट, अभिनेता के बारे में कह दी ये बड़ी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर विवादित ट्वीट कर अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi Aishwarya Rai Bachchan) बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। सोनम कपूर (Sonam Kapoor Vivek Oberoi) सहित कई सेलिब्रिटीज़ ने अभिनेता की आलोचना की है।

सोनम कपूर ने विवेक ओबेरॉय को 'असभ्य' करार दिया। (फोटो- ट्विटर)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के एग्जिट पोल के नतीजों को देख विवेक ओबेरॉय इतने खुश हुए कि उन्होंने इस बहाने ऐश्वर्या राय बच्चन (Vivek Oberoi Aishwarya Rai Bachchan) के रिश्तों का मजाक उड़ा डाला। अभिनेता ने एक विवादित ट्वीट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा। सोनम कपूर (Sonam Kapoor Vivek Oberoi) सहित कई सेलिब्रिटीज़ ने अभिनेता की आलोचना की है।

सोनम कपूर ने विवेक ओबेरॉय के इस ट्वीट को लेकर उन्हें घृणा-युक्त और असभ्य करार दिया। ज्वाला गुट्टा ने भी विवेक ओबेरॉय के ट्वीट की निंदा की। सोशल मीडिया पर अभिनेता को खूब ट्रोल किया जा रहा है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इस मामले में मांग की है कि महाराष्ट्र महिला आयोग और राज्य सरकार फौरन विवेक ओबेरॉय के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करे।

देखिए सोनम कपूर और ज्वाला गुट्टा का ट्वीट…

बताते चलें कि विवेक ओबेरॉय ने सोमवार को ट्विटर पर तीन तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस और पद्मश्री सम्मान से नवाजीं जा चुकीं ऐश्वर्या राय को पहले सलमान खान के साथ दिखाया गया, जिसपर ‘ओपिनियन पोल’ लिखा है। दूसरी तस्वीर में वह खुद अभिनेत्री के साथ हैं, उसपर ‘एग्जिट पोल’ लिखा है। तीसरी तस्वीर में ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन के साथ हैं, जिसपर ‘रिजल्ट’ लिखा है।

गौरतलब है कि विवेक ओबेरॉय की फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ 24 मई को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक है। लोकसभा चुनाव के चलते फिल्म की रिलीज पर लगातार तलवार लटकी रही थी। सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फिल्म का नया पोस्टर लॉन्च किया। इस दौरान विवेक ओबेरॉय वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अब उनकी फिल्म को रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता।

विवेक ओबेरॉय को 16 साल बाद भी है सलमान खान से माफी मिलने का इंतजार

यहां देखिए फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के डायरेक्टर उमंग कुमार का इंटरव्यू…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।