विवेक ओबेरॉय टीम इंडिया का मजाक बनाने के लिए हुए ट्रोलिंग का शिकार, यूजर्स ने यूं लगाई एक्टर की क्लास

वर्ल्ड कप (World Cup 2019) में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हुए सेमीफाइनल मैच को लेकर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने एक ट्विटर पर एक जिफ शेयर किया है। उनके इस पोस्ट से यूजर्स काफी नाराज हुए और एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

विवेक ओबेरॉय की तस्वीर (फोटो:ट्विटर)

कुछ वक्त पहले ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से जुड़े मीम को शेयर करने की वजह से एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi Controversy) काफी सुर्खियों में रहे थे और आलोचनाओं का भी शिकार हुए थे। एक बार फिर ये एक्टर सोशल मीडिया पर अपनी मीम की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हुए हैं और यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। इस बार उन्होंने किसी बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि टीम इंडिया पर निशाना साधते हुए मीम शेयर किया है।

दरअसल बीते गुरुवार को वर्ल्ड कप (World Cup 2019) में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हुए सेमीफाइनल मैच को लेकर विवेक ओबेरॉय ने एक ट्विटर पर एक जिफ शेयर किया है। इसमें एक व्यक्ति सड़क पर चलते हुए सोचता है कि एक महिला उसकी तरफ आ रही है और वह उसे गले लगाने वाली है, लेकिन इसके बजाय महिला उसके पीछे चल रहे दूसरे आदमी को गले लगा लेती है। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में भारतीय फैंस का हाल इस व्यक्ति की तरह हुआ है।’

देखिए विवेक ओबेरॉय का ये पोस्ट…

उनके इस पोस्ट को लेकर यूजर्स नाराजगी जाहिर करते हुए एक्टर की जमकर क्लास लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग उन्हें टीम इंडिया को सम्मान देने की सलाह भी दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने उन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कम से कम वो (क्रिकेटर्स) देश के लिए लड़े और सेमीफाइनल के मुकाबले तक पहुंचे, आपकी तरह नहीं जो हर बार फ्लॉप फिल्म के साथ दस्तक देते हैं। भारतीय टीम को सम्मान दीजिए।’

वहीं, एक दूसरे यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, ”श्री ओबेरॉय जी, परिपक्व हो जाइए अन्यथा लोग हमेशा आपको हल्के में लेंगे।’ एक्टर के इस मीम पर विवाद काफी बढ़ता नजर आ रहा है। अब देखना है कि इस बारे में विवेक का आगे क्या रिएक्शन आता है। आपका इस बारे में क्या कहना है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

जानिए विवेक ओबेरॉय के मीम को लेकर डायरेक्टर ओमंग कुमार ने क्या कहा…

वीडियो में देखिए विवेक ओबेरॉय के मीम विवाद पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने क्या रिएक्शन दिया…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।