जब गर्लफ्रेंड की आलमारी में रंगे हाथो पकड़े गए सलमान खान, आगे जो हुआ…

गर्लफ्रेंड की आलमारी में छिपे थे सलमान खान, तभी आ गए लड़की के माता पिता और जो हुआ..

  |     |     |     |   Published 
जब गर्लफ्रेंड की आलमारी में रंगे हाथो पकड़े गए सलमान खान, आगे जो हुआ…
गर्लफ्रेंड की आलमारी में छिपे थे सलमान खान, तभी आ गए लड़की के माता पिता और जो हुआ..

सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिनपर लाखों कुवारीं लड़कियां मरती है| वो सपनो में इस सुपर स्टार से शादी के सपने संजोती है| हालाँकि शादी की बात की जाए तो ऐसा लगता है सलमान खान का इस बारे में दूर-दूर तक कोई प्लान नहीं है| लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार सलमान खान को उनकी गर्लफ्रेंड के कपड़ों की आलमारी में छिपना पड़ा था और वो रंगे हाथ पकड़े गए थे|

एक लीडिंग डेली की रिपोर्ट की माने तो सलमान खान ने अपनी यादों को ताज़ा करते हुए उस समय को याद किया जब उनकी गर्लफ्रेंड के माता-पिता असमय घर आ गए| सलमान खान खुद को छिपाने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के कपड़ों की आलमारी में छिप गए | लेकिन दुर्भाग्यवश, वहां धुल होने की वजह से उन्हें ज़ोरदार छींक आ गयी और वो रंगे हाथो पकड़े गए|

लेकिन अगर अब आप सोच रहे हैं कि इसकी वजह से मामला बिगड़ गया तो ऐसा नहीं हुआ| लड़की के पिता को सलमान खान पसंद आये और वो बॉलीवुड के दबंग खान किसी बड़ी परेशानी में पड़ने से बच गए| खैर, हैं ना ये एक मज़ेदार कहानी?

फिल्मों की बात करें तो सलमान खान फिलहाल अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत की शूटिंग माल्टा में कर रहे हैं| ये फिल्म एक कोरियन फिल्म की रीमेक है| इस फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार शामिल है| इस फिल्म में सलमान खान एक ऐसा किरदार निभाने जा रहे हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है| इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी जोड़ी बनने वाली थी लेकिन देसी गर्ल ने अपनी शादी की वजह से ये फिल्म छोड़ दी है| जिसके बाद फिल्म में कटरीना कैफ को लिया गया|

बता दें अली अब्बास ज़फर की फिल्म ‘भारत’ अगले साल ईद पर रिलीज़ होने जा रही है|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply