प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि इस वजह से की निक जोनस के साथ इंडिया में शादी, वरना कर सकते थे कहीं और!

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ बहुत खुश हैं। परिवार संग छुटियाँ मना रही हैं। अक्सर ही निक जोनस के साथ बिताए हुए क्वालिटी पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका और निक जोनस के शादी की एक तस्वीर (फोटो इंस्टग्राम)

साल 2018 की बड़ी शादियों में से एक बड़ी शादी रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और विदेशी सिंगर निक जोनस की शादी। भारत देश के जोधपुर में इन्होने इंडियन संस्कृति के साथ शानदार शादी की। हम हमेशा से ये जानना चाहते थे कि इंडिया में शादी करने का आइडिया आखिर था किसका? प्रियंका चोपड़ा का या निक जोनस का? एक शो में पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने इस सवाल का जवाब आखिर दे ही दिया। प्रियंका ने कहा ‘मै हमेशा से प्राइवेट तरीके से किसी छोटे से मालदीप पर शादी करना चाहती थी और उनका प्लान भी कुछ ऐसा ही था। उस समय निक जोनस मुंबई में थे और उन्होंने ही मुझे कहा कि हम अपनी शादी इंडिया में क्यों नहीं कर लेते। क्या मुझे दुल्हन को उसके ही घर से नहीं ले जाना चाहिए। और फिर हमने डिसाइड किया कि हमें मुंबई मे ही शादी करनी है। ‘

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ बहुत खुश हैं। परिवार संग छुटियाँ मना रही हैं। अक्सर ही निक जोनस के साथ बिताए हुए क्वालिटी पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हालही में प्रियंका ने निक के साथ की एक तस्वीर शेयर की है जिस पर लोग खूब मजा ले रहे हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है जिसमे वे अपने पति की बाहों ने चैन से सो रही हैं लेकिन कमाल की बात ये है कि लोगों ने तस्वीर को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग अजीबो गरीब तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं। एक ने पुछा कि फोटोग्राफर घर में ही रहता है क्या? तो एक ने ये जानने की इच्छा जताई है कि ये तस्वीरें ले कौन रहा है?

एक शक्श ने तो सलाह तक दे डाली है कि ये प्राइवेट तस्वीरें हैं और इन्हे सरेआम पोस्ट करना ठीक बात नहीं। फिलहाल इस मसले पर अभी तक प्रियंका की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

देखें प्रियंका चोपड़ा की विवादित तस्वीरें

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।