विश्व पर्यावरण दिवस पर बॉलीवुड सितारों ने दिया अपने फैंस को खास मैसेज, जैकी श्रॉफ-कपिल देव ने लगाए पौध

एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar Twitter) ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर  किया है, जिसमें ताजी हवा के महत्व और वायु प्रदूषण  के नुकसान के बारे में लोगों को बताते हुए नजर आ रहे हैं।

एक्टर अक्षय कुमार ( फोटो ; इंस्टाग्राम )

5 जून को ईद (Eid 2019)के अलावा आज विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) भी है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे अपने फैंस को पार्यवरण को सुरक्षित रखने और इससे जुड़ी चीजों को लेकर बात करते नजर आएं हैं। एक्टर वरूण धवन (Varun Dhawan) से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) से लेकर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) तक हर कोई सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उसे सुरक्षित रखने की बात कहता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, इस खास दिन पर जैकी श्रॉफ, कपिल देव  (Kapil Dev) और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने पौधे  लगाए हैं।

एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar Twitter) ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर  किया है, जिसमें ताजी हवा के महत्व और वायु प्रदूषण  के नुकसान के बारे में लोगों को बताते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक्टर वरुण धवन ने अपने फैंस को पर्यावरण को उसी हिसाब से प्यार करने की सलाह दी, जिसे की वह अपने चाहने वाले को करते हैं।

इसके अलावा जहां अनुष्का शर्मा ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर एक पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। तो वहीं, एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने लोगों को बताया कि पर्य़ावरण, मैं, हम और आप सभी एक दूसरे से जुड़े हैं। एक नेचर है, एक ग्रह है और एक ही घर। एक ही प्यार। वायु प्रदूषण को मात दो। इसके अलावा जैकी श्रॉफ, कपिल देव और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर लोगों को एक खास मैसेज दिया। इस बारे में आपका क्या कहना है हमें कमेंट करके बताइए।

यहां देखिए कैसे कपिल देव औऱ जैकी श्रॉफ ने कैसे मनाया पर्यावरण दिवस

 

विश्व पर्यावरण का जैकी श्रॉफ ने उठाया लुफ्त

 

यहां देखिए अक्षय कुमार से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।